चाणक्य नीति: ऐसे व्यक्ति का नहीं होता कोई कार्य पूर्ण

Sunday, Dec 04, 2016 - 04:46 PM (IST)

आचार्य चाणक्य एक बड़े दूरदर्शी विद्वान थे। चाणक्य जैसे बुद्धिमान, रणनीतिज्ञ, चरित्रवान व राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव वाले व्यक्ति भारत के इतिहास में ढूंढने से भी बहुत कम मिलते हैं। इनकी नीतियों में उत्तम जीवन का निर्वाह करने के बहुत से रहस्य समाहित हैं, जो आज भी उतने ही कारगर सिद्ध होते हैं। जितने कल थे। इन नीतियों को अपने जीवन में अपनाने से बहुत सी समस्याओं से बचा जा सकता है और साथ ही, उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। चाणक्य के अनुसार चरित्रहीन व्यक्ति किसी काम का नहीं होता ।

 

न कामासक्तस्य कार्यानुष्ठानम्।

 

भावार्थ: समाज में कामी अर्थात चरित्रहीन व्यक्ति को कोई भी सम्मानित दृष्टि से नहीं देखता। ऐसे व्यक्ति का कोई कार्य आसानी से पूरा नहीं हो सकता।

Advertising