Chanakya Niti: ऐसे लोगों को मिलती है प्यार में सफलता

Thursday, Feb 13, 2020 - 04:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते ही हैं कि वेलेंटाइन वीक चल रहा है और इन दिनों का इंतजार हर प्रेमी जोड़ा करता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए खास होता है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताते हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में कईं लव नीतियां भी लिखी हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि कौन से पुरूष प्यार में असफल नहीं होते हैं।  

चाणक्य कहते हैं जो पुरुष अपनी माता, बहन या किसी भी स्त्री को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उनकी प्रेमिका हमेशा उनका सम्मान करती है। ऐसे लोगों का रिश्ता कभी नहीं टूटता और इन्हें हर जगह सम्मान मिलता है।
Follow us on Twitter
वे पुरुष जो अपने पार्टनर के प्रति वफादार हैं और किसी दूसरी स्त्री को बुरी नजर से नहीं देखतें, वो अपनी लव लाइफ को बचाने की हमेशा कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। 

ऐसा पुरुष जो अपने प्रेमिका या फिर हमसफर को हमेशा सुरक्षा का अहसास दिलाये, ऐसे पुरुषों का रिश्ता भी कभी नहीं टूटता। हर स्त्री अपने साथी से सुरक्षात्मक व्यवहार की अपेक्षा करती है। ऐसे में अगर उसका प्रेमी उसे सुरक्षित वातावरण देता है, तो वो कभी भी उससे दूर नहीं जा सकती।
Follow us on Instagram
प्रेम संबंधों में भौतिक और भावनात्मक सुख के साथ शारीरिक संतुष्टी की भी जरूरत होती है। जो पुरुष अपनी प्रेमिका को ये सुख प्रदान करता है। उसका प्रेम संबंध कभी नहीं टूटता। 

Lata

Advertising