चाणक्य नीतिः क्या आप में भी ये गंदी आदत तो हो सकते हैं बर्बाद

Tuesday, Jun 07, 2022 - 01:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आचार्य चाणक्य ऐसी महान विभूति है जिसे लगभग हर कोई जानता है। इन्होंने अपने ज्ञान के दम पर न केवल समाज में मान-सम्मान पाया बल्कि कहा जाता है इनकी नीतियों ने प्राचीन समय के साथ-साथ वर्तमान समय में भी कई लोगों के जीवन की दशाओं को बदला है। इसीलिए वर्तमान समय में भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो इनकी नीतियों के अनुसार अपने जीवन में हर कदम चलते हैं। तो चलिए जानते हैं आचार्य चाणक्य के नीति सूत्र की कुछ ऐसी बातें, जो मानव जीवन में बेहद अहम योगदान रखती हैं। 

आचार्य चाणक्य के अनुसार अपने जीवन में सफलता का आंनद केवल वहीं व्यक्ति ले पाता है जो हर प्रकार के अवगुणों से मुक्त होता है। तो वहीं जो इंसान झूठ, क्रोध, अंहकार, लोभ, धोखा देना और दूसरों की निंदा करने आदि के कार्यो में लगा रहता है उससे देवी लक्ष्मी हमेशा दूर ही रहती है। इसी के मद्देनज़र कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया है जिसका ध्यान रखने वाले पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। 

किसी कमजोर पर न करें अपनी ताकत व क्षमता का प्रयोग-
आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति अपने पद और प्रतिष्ठा का गलत लाभ उठाकर कमजोर व्यक्तियों को सताते हैं, अपमान करते हैं या किसी का हक मारते हैं। उन लोगों पर कभी भी लक्ष्मी माता प्रसन्न नहीं होती, बल्कि  ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी पसंद तक नहीं करती हैं। जिस कारण ऐसे लोगों को जीवन में आगे चलकर अपयश पाते हैं। 
 
लोभ बनता है बर्बादी का कारण
चाणक्य के अनुसार किसी व्यक्ति को भी किसी दूसरे के धन का लालच नहीं होना चाहिए। चाणक्य ने अपने नीति सूत्र में कहा है प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में धन सिर्फ परिश्रम से कमाना चाहिए। बिना परिश्रम मिला धन लंबे समय तक नहीं रुकता। तो जो लोग लालच करते हैं, वे संतुष्ट नहीं होते हैं। इतना ही नहीं लोभ के कारण व्यक्ति में अन्य कई अवगुण पैदा हो जाते हैं, जिस कारण देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। 

ऐसी संगत का हिस्सा न बनें
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा विद्वान, वेद के जानकार और धर्म का पालन करने वालों की संगत का ही हिस्सा बनें। जो लोग गलत आदतों में शुमार लोगों का साथ देने लगते हैं मां लक्ष्मी बहुत जल्द उनका साथ छोड़ देती हैं। अतः जीवन में सफलता के लिए गलत लोगों की संगत से हमेशा दूर रहना चाहिए। 

धन के महत्व को समझें
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी धन लक्ष्मी का अपमान नहीं करना चाहिए, इसे सहेजकर ही खर्च करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है जो लक्ष्मी की कद्र नहीं करता उससे लक्ष्मी सदैव के लिए रूठकर चली जाती है।

दूसरों की मदद के लिए हमेशा रहें तैयार 
अदगर किसी की मदद करने में सक्षम हो तो ऐसे में किसी को अपने दर से खाली नहीं लौटाना चाहिए, बल्कि मदद जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहयोग करने से आप पर मां लक्ष्मी की अपनी कृपा बरकरार रखती है। 

Jyoti

Advertising