जिनके पास होते हैं इन 6 सवालों के जवाब, हर मुकाम करते हैं हासिल

Saturday, Jun 13, 2020 - 04:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चाणक्य का मानना है कि सफलता ऐसी चीज़ है जिस पाना हर किसी के बस का नहीं, क्योंकि इसके लिए केवल मेहनत ज़रूरी नहीं होती बल्कि उचित समय में और समझदारी से किया गया परिश्रम ही व्यक्ति को सफल बनाने में सक्षम होता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातें बताई हैं, जिन्हें अगर कोई भी आम व्यक्ति अपना ले तो सफलता मिलनी निश्चित होती है। आज हम बताएंगे चाणक्य द्वारा बताए ऐसे 6 सवालों के बारे में बताएंगे जिनका जवाब जानने वाला व्यक्ति अपने जीवन में आसानी से सफलता हासिल करता है। 

यहां जानें इससे जुड़ा श्लोक- 
क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ। 
कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।। 


समय के अनुकूल चलें: चाणक्य कहते हैं हर व्यक्ति को अपने समय की गति के हिसाब से नया काम शुरू करना चाहिए। अगर तो समय अच्छा चल रहा हो, उसमें मुनाफा ही मुनाफा होगा। तो वहीं अगर परिस्थिति प्रतिकूल हो तो जितनी भी मेहनत कर ली जाए उस काम में सफलता मिलना आसान नहीं होता इसलिए कहा जाता है ऐसे हालातों में काम को टाल देना ही बेहतर होता है। 

दोस्त और दुश्मन में फर्क: अपने आस पास रहने वाले लोगों में से आपका मित्र कौन है और शत्रु कौन इस बात का खास ध्यान रखें। चाणक्य कहते हैं जिस व्यक्ति को इन लोगों की पहचान नहीं होती उसके हाथ असफलता ही लगती है।

पता होना चाहिए देश: वातावरण का ज्ञान: सफलता पाने के लिए ज़रूरी है कि देश में होने वाली हर घटना के बारे में पता होना चाहिए। इसके अलावा उनसे जुड़ी सभी नीतियों की जानकारी होना भी अति आवश्यक है। साथ ही ये भी पता होना चाहिए कि जहां काम करते हैं वो जगह कैसी है और वहां का वातावरण कैसा है।

किसके अधीन करते हैं काम: जिस भी संस्थान में काम करते हो इस बात का ध्यान रखें कि मालिक या बॉस की रूचि क्या है। अगर आपको अपने बॉस की कार्य क्षमता और उसके काम करने के तरीके की परख होगी तभी आप अच्छे से काम कर पाएंगे। इसके अलावा व्यक्ति को अपनी क्षमताओं के बारे में पता होना चाहिए कि आपकी क्षमता क्या और किस हद तक आप काम सकते हैं। 

Jyoti

Advertising