Stupid लोगों की संगति में फंसे हैं तो...

Tuesday, Nov 05, 2019 - 01:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इतिहास की बात करें प्राचीन समय में भारत विभिन्न खंडों में बंटा हुआ था। कहा जाता है उस समय आचार्य ने पूरे भारत को एक किया और चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाया। अब आप में से शायद कुछ लोग सोच रहे होंगे कि इन्होंने ऐसी कौन सी मदद की थी कि चंद्रगुप्त भारत के सम्राट बन गए तो बता दें इन्होंने उनकी ऐसी मदद की थी जो शायद हर किसी के लिए करना आसान नहीं होगा। क्योंकि इनके पास ऐसा हथियार था जो इंसान को किसी भी तरह की समस्या से निकाल पाने में सक्षम था। इससे पहले कि आप सोचने लगे कि आखिर वो हथियार क्या है तो बता दें उनका सबसे बड़ा हथियार था उनकी नीतियां। जी हां यहीं नीतियों बल पर न केवल इन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई बल्कि चंद्रगुप्त मौर्य को उसके जीवन में सफलता दिलाई। आज हम आपको आचार्य चाणक्य की ही एक नीति के बारे में बताने जा रहे है जिसमें उन्होंने बताया है कि जो लोग मूर्ख लोगों को अधिक महत्व देते हैं उनको जीवन में कभी सफलता नहीं मिल पाती। तो आइए जानें चाणक्य की इस नीति के बारे में-

चाणक्य नीति में वर्णित श्लोक-
मूर्खा यत्र न पूज्यन्ते धान्य यत्र सुसंचितम्।
दंपतो: कलहो नास्ति तत्र श्री: स्वयमागता।।

बता दें मूर्ख व्यक्ति पर आचार्य चाणक्य का ये 21वां श्लोक है जो नीति ग्रंथ के तीसरे अध्याय में है।

अर्थात- चाणक्य कहते हैं कि जिस जगह पर मूर्खों की पूजा नहीं होती बल्कि सिर्फ ज्ञानियों का सम्मान होता है, ज्ञानियों की बातों पर अमल किया जाता है, धन-धान्य पर्याप्त मात्रा में संग्रहित रहते हैं, अन्न का एक दाना भी व्यर्थ नहीं फेंका जाता, जिस घर में पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद नहीं होते हैं, सभी प्रेम से रहते हैं, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं पधारती हैं यानि ऐसे घर में उनका सदा वास रहता है और घर के सदस्यों पर अपना भरपूर आशीर्वाद बरसाती हैं। ऐसी जगह पर सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है। ऐसे घरों में सुख-शांति बनी रहती है।

इसके विपरीत जो लोग मूर्खों की पूजा करते हैं यानि इन्हें को ज्यादा महत्व देते हैं, उनकी सेवा करते हैं, वे कभी अपने जीवन में सफल नहीं हो पाते हैं, हमेशा दुखी रहते हैं। जहां धन-धान्य का अपमान किया जाता है, संग्रहण नहीं किया जाता, जिस घर में पति-पत्नी सदैव लड़ते रहते हैं, जहां क्लेश होता रहता है, वहां देवी लक्ष्मी रुकती नहीं है। लक्ष्मी कृपा के बिना इन गलत कामों की वजह से परिवार का धन नष्ट हो सकता है। इसलिए मूर्ख लोगों की संगति से हमेशा बचना चाहिए। इसके अलावा घर के सदस्यों को कभी भी थाली में खाना न छोड़ें, परिवार में प्रेम बनाए रखें। जो लोग इन बातों को अपनाते हैं उन्हें अपनी मेहनत का दोगुना फल मिलता है।

Jyoti

Advertising