चैत्र नवरात्रि 2019: मां के इन स्वरूपों को लगाएं विशेष भोग

Friday, Apr 05, 2019 - 01:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इस महीने की 6 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस दौरान देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार के चैत्र नवरात्रि पर बहुत शुभ संयोग बन रहे हैं। इसी के चलते हर कोई यही चाहता है कि वो देवी को प्रसन्न करें और उनसे अपनी मनोकामनाओं के पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके लिए लोग नवरात्रि के 9 दिनों में अपने घरों में बड़े-बड़े अनुष्ठान करते हैं ताकि मां उन पर खुश हो जाएं। लेकिन हम ऐसा कुछ नहीं बताने वाले, हम आपको नवरात्रि में किया जाने वाले बहुत ही सरल उपाय के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए जानें इनके बारे मे-

  चैत्र नवरात्रि के नौ दिन माँ को लगाए यह भोग 

ज्योतिष के मुताबिक नवरात्रि में देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों को विभिन्न भोग लगाना चाहिए।

पहले दिन मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने के बाद उन्हें गाय के घी का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इससे जातक को आरोग्य लाभ प्राप्त होता है।


नवरात्रि के दूसरे दिन मां माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करके मां के इस स्वरूप को शक्कर का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को चिरायु का वरदान प्राप्त होता है।


मान्यताओं के अनुसार तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा होती हैं। इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध का भोग लगाएं। इससे ऐश्वर्य सुख की प्राप्ति होती है।


नवरात्रि के चौथे दिन मां के चतुर्थ स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा के साथ माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे मनोबल बढ़ेगा।


नवरात्रि के पांचवे दिन मां के पंचवे स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इन्हें केले का भोग लगाना अच्छा होता है। इससे जातक की बुद्धि का विकास होता है।

छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। इस दिन मां को शहद का भोग लगाना चाहिए। सौंदर्य की प्राप्ति होती है।

सातवें दिन मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा के साथ इन्हें गुड़ से निर्मित भोग अर्पित करें। ऐसा करने से शोक से मुक्ति मिलती है।

नवरात्रि के आठवें दिन देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा के बाद इन्हें नारियल का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी इच्छाएं जल्दी पूरी हो जाएंगी।

नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के बाद इन्हें मां हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाना चाहिए। जातक के जीवन में सुख-शांति आती है।

नवरात्र के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री का पूजन, जीवन भर रहेंगे खुश (VIDEO)

Jyoti

Advertising