Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर बनने जा रहे पांच महायोग, अन्न-धन से भरपूर रहेगा इन राशियों का घर

Sunday, Apr 07, 2024 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस बार मां अम्बा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में मां अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। अपनी हर अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए ये दिन बहुत ही खास होते हैं। बता दें कि इस बार की नवरात्रि ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि ऐसे बहुत से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है जिसकी वजह से पूजा-पाठ का और भी ज्यादा फल मिलेगा। इस दौरान कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके घर में मां की कृपा से अन्न-धन की कोई कमी नहीं रहेगी। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कौन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।

Rare coincidence after 30 years on Chaitra Navratri चैत्र नवरात्रि पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग
इस बार की नवरात्रि पर अमृत सिद्धि योग, शश योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू होने जा रहा है। तो चलिए अब जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनके लिए ये समय बेहद ही शुभ रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए इस बार की चैत्र नवरात्रि बेहद ही खास साबित होने वाली है। इस दौरान आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। माता रानी की कृपा से सारे रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। अगर किसी बात को लेकर चिंता थी तो वो भी दूर होती हुई दिखाई देगी। पुराने समय से चल रही बीमारी से भी निजात मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस बार की नवरात्रि गुड न्यूज़ लेकर आयी है। युवाओं की मनचाही  मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। आपका रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। इसके अलावा माता रानी आपके खाली भंडार को भर देंगी। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। किसी जगह निवेश किया था तो वहां पर भी फायदा देखने को मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के ऊपर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहेगी। व्यापार में मनचाहा लाभ देखने को मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ चल रहा वाद-विवाद भी खत्म होने की सम्भावना है। मां दुर्गा इस नवरात्रि आपके सारे दुखों को दूर कर देंगी।नौकरी में तरक्की होगी, बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है।

धनु राशि 
 मां दुर्गा धनु राशि के जातकों की सारी मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगी। घर में कोई पूजा-पाठ करवाने का प्लान बना सकते है। पिता का सहयोग आपको हर क्षेत्र में कामयाबी दिलाएगा। युवा वर्ग बिना किसी परेशानी के हर कार्य को पूर्ण कर लेंगे। धन की सारी समस्याए इस नवरात्रि खत्म हो जाएंगी। देवी दुर्गा भी आप पर मेहरबान रहेंगी, सारी चिंताए दूर हो जाएंगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए इस बार की नवरात्रि बेहद ही खास होने वाली है। देवी मां की कृपा से आपको कार्य और व्यापार में बेहतर अवसर मिलेंगे।बिजनेस को लेकर यात्रा सफल होगी। माँ दुर्गा की की कृपा से प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी।

Prachi Sharma

Advertising