नवमी पर दर्शन-पूजन की रही धूम, मां के आशीष से भरीं भक्तों की झोलियां

Monday, Apr 11, 2022 - 12:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली: पावन नवरात्र में देवी मां के दर्शन-पूजन की धूम रही। मां के आशीर्वाद से भक्तों की झोली भरी और हर तरफ माई का जयकारा गूंजा और पूरे नवरात्र भक्ति की गंगा में आस्थावान गोते लगाते रहे। राजधानी के देवी मंदिरों में नवमी पर मां के नवें स्वरूप सिद्धिधात्री देवी का शृंगार किया गया। मां सिद्धिधात्री कमल पुष्प पर विराजमान अपने साधकों को समस्त सिद्धियां प्रदान करने मे समर्थ हैं। 

श्रीराम भक्ति से सराबोर भक्त
रामनवमी पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया गया। लाजपत नगर और लोदी मार्केट में नेतृत्व अविनाश पांडे, पंकज चतुर्वेदी और राकेश बैसोया ने किया। स्वागत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेता व एनडीएमसी की सदस्य विशाखा शैलानी रहीं। 

इस दौरान बाइक रैली, शोभायात्राएं निकाली गईं। लाजपत नगर, उत्तम नगर, पालम, रोहिणी, पटेल नगर, शाहदरा, मंडोली रोड पर श्रीराम नवमी मनाई गई। ईस्ट आफ कैलाश के इस्कॉन मन्दिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस्कॉन, द्वारका कठपुतली कला से बच्चों को रामायण कथा सुनाई गई। इसके अतिरिक्त भक्तों ने जगह-जगह सब्जी पूड़ी का प्रसाद वितरित किया।

कन्याओं का किया पूजन
नवमी पर व्रतधारियों ने कन्या पूजन किया। कॉलोनियों में कन्याओं को घरों में बुलाकर हलवा पूड़ी और चना प्रसाद स्वरूप दिया गया। कन्याओं के पैर धोकर उनको टीका लगाया गया। झंडेवालान मंदिर, छतरपुर देवी मंदिर, कालका जी सिद्ध पीठ आदि देवी मंदिरों और शक्ति स्थलों पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। मंदिरों में भी कन्या पूजन विशेष रूप से किया गया।

 

Jyoti

Advertising