सावधान! अस्त चल रहे शनि आज होंगे उदय, 12 राशियों के लिए सलाह और उपाय

Monday, Jan 08, 2018 - 12:47 PM (IST)

4 दिसंबर 2017 को सोमवार सुबह 8.32 मिनट पर शनि अस्त हो गए थे तथा सोमवार दिनांक 8 जनवरी 2018 को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर शनि उदय होंगे। जो दिसंबर 2018 तक इसी अवस्था में रहेंगे। जब शनि सूर्य के समीप आते हैं, तो उस समय को शनि का अस्त होना कहा जाता है। शनि का अस्तकाल सही मायनों में देश, समाज और राजनीति के लिए बड़ी भारी समस्याओं का संदेश दे रहा है। अत: सावधानी बरतते हुए 12 राशियों के लिए दी जा रही है विशेष सलाह और उपाय।


मेष
उपाय:
किसी मजदूर महिला को जूते दान करें।
सलाह: किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ बहस करने से बचें।


वृष
उपाय:
6 पीपल के पत्ते काले धागे में पिरोकर शनि मंदिर में चढ़ाएं।
सलाह: रक्षात्मक नीति अपनाने का प्रयास करें।


मिथुन
उपाय:
बरगद के पेड़ पर दूध में तिल मिलाकर चढ़ाएं।
सलाह: अत्यधिक खर्च करने से बचें।


कर्क
उपाय:
किसी गरीब महिला को 400 ग्राम उड़द दान करें।
सलाह: ज्यादा बोलने से बचें।


सिंह
उपाय:
पीपल के नीचे कर्पूर से लौंग जलाएं।
सलाह: निराशाजनक विचारों से बाहर आने का प्रयास करें।


कन्या
उपाय:
सिक्के पर नील लगाकर किसी गरीब बच्चे को दान करें।
सलाह: अच्छे समय का लाभ उठाएं।


तुला
उपाय:
बड़ी ईलायची सिर से वारकर पूजा घर में चढ़ाएं।
सलाह: सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक
उपाय:
चावल के दानों पर काजल लगाकर शनि देव के चित्र पर चढ़ाएं।
सलाह: बहसबाजी से बचें।


धनु
उपाय:
स्टील के कलश में पानी भरकर घर की पश्चिम दिशा में रखें।
सलाह: रिश्तों को यथासंभव मजबूत बनाने की कोशिश करें।


मकर
उपाय:
भोजपत्र पर नील से “प्रीं” लिखकर तिजोरी में रखें।
सलाह: परिवार को उचित समय दें।


कुंभ
उपाय:
शनि देव के चित्र पर चढ़े काजल से मस्तक पर तिलक करें।
सलाह: मीठा बोलने का प्रयास करें। 


मीन
उपाय:
कागज पर काले पेन से “शनिदेव सहाय” लिखकर पर्स में रखें।
सलाह: पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं को सम्मान दें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Advertising