2024 horoscope Capricorn: साल 2024 आपके लिए बनेगा भाग्योदय का साल

Saturday, Dec 30, 2023 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Yearly Capricorn Rashifal 2024: वैसे तो मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है लेकिन मकर राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए भाग्योदय का साल बन सकता है। पिछले कई समय से जो परेशानियां चल रही थी, वे धीरे-धीरे दूर होती नज़र आएंगी। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपकी राशि के चौथे घर में होंगे। इस दौरान माता का आपको भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा।

पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद भी दूर होगा। कोई नई गाड़ी, फ्लैट या मकान खरीदने की स्थिति बनेगी। मई के बाद भी आपके लिए बृहस्पति शुभ ही रहने वाले हैं। इस दौरान आपकी आय बढ़ेगी।

स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा और वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन ले पाएंगे।

राशिफल 2024 (Rashifal 2024) के अनुसार, राहु और केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे। राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप रिस्क लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे।

इस साल आप कुछ धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। आपके घर में भी किसी तरह का मंगल कार्य हो सकता है। राशिफल 2024 (Rashifal 2024) इशारा कर रहा है कि इस साल राहु आपके परिवार के अन्य लोगों के साथ कुछ मतभेद करवा सकता है। पूरे साल केतु आपके अष्टम भाव में होगा। यह आपके लिए शुभ भी हो सकता है, यदि आप थोड़े आध्यात्मिक रहें। आपका इंटरेस्ट ज्योतिष, तंत्र-मंत्र या जादू-टोने में रहेगा। केतु के कारण अचानक से कोई धन लाभ भी हो सकता है।

हेल्थ को लेकर आपको अलर्ट रहना होगा। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या ब्लड प्रेशर के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत भरा साल है। ध्यान रखें यदि आपका टाइम बिगड़ा, तो साल बिगड़ सकता है। इस साल को और बेहतर बनाने के लिए ये उपाय अपनाएं –
साढ़ेसाती चल रही है इसलिए शनि शांति पूजा करवाते रहें।
शुभ अवसरों और त्यौहारों पर महामृत्युंजय पूजा में भाग लें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस के लिए शुक्र पूजा के साथ विष्णु पूजा करवाएं।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

Niyati Bhandari

Advertising