कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2017

Sunday, Dec 18, 2016 - 08:33 AM (IST)

हेल्थ: साल 2017 में आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। लंबी बीमारी से पीड़ित लोगों की हेल्थ में सुधार आएगा। ऐसी संभावना बन रही है कि मैंटल पीस के लिए आप प्रकृति का सहारा ले सकते हैं। आपको अपने अंदर नई शक्ति का संचार महसूस होगा। आप मैंटल पीस के लिए आध्यात्मिक कार्यों में रूचि लें सकते हैं। कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।


फैमिली: साल 2017 में फैमिली मैंबर्स व फ्रैंड्स से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। घर हेतु आवश्यक सामान की खरीदारी में भी पैसा ख़र्च होगा। संतान की ओर से भी पैसों की मदद मिलने के योग हैं। फैमिली हेतु कोई नया वाहन लेने के योग हैं। फ्रैंड्स के सपोर्ट से आपके काम पूरे हो सकते हैं। रिलेटिव्स घर आ सकते हैं, जिससे ख़र्चों में वृद्धि के योग हैं। घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। धर्मस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी।  भाई-बहन के साथ संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। ओल्ड फ्रैंड्स से कांटैक्ट बढ़ेगा। व्यस्तता के बावजूद लाइफ पार्टनर पूरा सहयोग करेगा।


एजुकेशन: साल 2017 की शुरूआत में स्टूडैंट्स को पढ़ाई आसान महसूस होगी व एग्जाम का डर भी नहीं सताएगा। कॉम्पेटेटिव एग्जाम के स्टूडैंट्स की कंसंट्रेशन बरक़रार रहेगी। मैमोरी पावर में सुधार से कठिन विषयों को आसानी से समझने में सफल होंगे। पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी। रिसर्च से जुड़े स्टूडैंट्स को मेहनत के अनुपात  में ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। लिटरेचर स्टूडैंट्स हेतु समय अनुकूल है। इंजीनियरिंग या मैडिकल स्टूडैंट्स को मेहनत कर पूर्ण तैयारी रखनी पड़ेगी। गवर्नमैंट एग्जाम में सफलता के पूर्ण योग हैं। कॉम्पेटेटिव एग्जाम के परिणाम अपेक्षा से बेहतर हो सकते हैं। कॉन्फिडैंस बढ़ने से कैरियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।


प्रोफैशन: साल 2017 का प्रारंभ धीमी गति से होगा। पहली चौमाही के अंत तक प्रोफैशन में समस्याएं रह सकती हैं। ऑफिस के माहौल को गंभीरता से लें। उच्चाधिकारियों से तालमेल बना कर चलें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें व संयम से काम लें। सर्विस में ट्रांसफर की संभावना है। नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। सर्विस में परिवर्तन के अवसर आएंगे। बिजनैस के लिए समय अनुकूल रहेगा। ट्रैडिंग बढ़ेगी जिससे आर्थिक मजबूती आएगी। नए कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबित कार्य संपन्न होंगे व आप राहत की सांस लेंगे। आपकी तरक्की से विरोधियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। बिज़नैस एसोसिएट्स पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। रिस्की कामों में निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। लेन-देन में सावधानी ज़रूर रखें।


लव: साल 2017 में रोमांटिक अफेयर्स में व्यस्तता बढ़ेगी व रिलैशनशिप में मज़बूती आएगी। सारी चिंताएं छोड़कर ख़ुशी के इन पलों को महसूस करें। बिज़ी रहने के कारण लव अफेयर्स के लिए समय कम मिल सकता है। अपने लव पार्टनर को अपनी सफलता और ख़ुशी में सम्मिलित कीजिए। लवर को खुश रखने के लिए आप उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ किसी जगह घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आप किसी विशेष की तरफ आकर्षित हो सकते हैं तथा अपोजिट सेक्स के साथ आपकी नजदीकी व मित्रता कायम होगी।


फाइनेंस: साल 2017 में आपकी रेगुलर इनकम बरक़रार रहेगी। इस साल अचानक लाभ प्राप्ती के योग हैं। आप नए इनकम सोर्स पैदा करने का प्रयास करेंगे। इस साल ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। साल के मध्य के बाद सर्विसमैन को मेहनत का फल वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। फाइनेंसियल लैवल में इजाफा हो सकता है। सरकारी विभागों में फंसा हुआ पैसा हासिल हो सकता है। सावधानी से किए इनवेस्टमैंट अच्छा लाभ दे सकते हैं। किसी को पैसे उधार देने से भी बचें वरना नुकसान हो सकता है। दीर्घकालीन निवेश के लिए यह समय उत्तम चल रहा है। साल का अंत आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising