Cancer August 2023 Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

Tuesday, Jul 25, 2023 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Cancer August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कर्क राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? सूर्य राशि के ऊपर से ही गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं होता। मंगल, बुध और शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इनमे से बुध का गोचर शुभ है। केतु चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं और ये शुभ नहीं है। चंद्रमा का गोचर छठे भाव से शुभ है। राहु का गोचर दसवें भाव से शुभ है।

 7 अगस्त को शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और आय भाव के स्वामी हैं। ये शुभ गोचर है। सूर्य 17 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे और अपनी ही राशि में चले जाएंगे। मंगल 18 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे और तीसरे भाव में चले जाएंगे। बुध 23 अगस्त को अस्त भी हो जाएंगे और वक्री भी हो जाएंगे।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म और आय के लिहाज से बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुरु की दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर जा रही है और दूसरा भाव धन का भाव होता है। 23 अगस्त के बाद खर्चें के भाव का स्वामी वक्री हो जाएगा। खर्चें बढ़ने की संभावना है। शनि के मंत्रों का जाप करें।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव का स्वामी शनि अष्टम में है। सूर्य जब लग्न में आते हैं तो आपको थोड़ा सा गुस्से वाला बना देते हैं। बाद में ये दूसरे भाव में चले जाएंगे। सप्तमेश को केतु और सूर्य देख रहे हैं। पार्टनर को हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। फिर मन-मुटाव हो सकता है। सिंगल के लिए मंगल पंचम भाव का स्वामी बनता है। अगर रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपकी शादी नहीं हुई है तो हो सकता है आपका विवाह हो जाए।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: सेहत का स्वामी गुरु है। सूर्य बढ़िया गोचर में नहीं हैं। छठे भाव के ऊपर मंगल की दृष्टि है। मानसिक समस्या से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें, दुर्घटना की संभावना है।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से समय ठीक-ठाक रहेगा। छात्रों का मन पॉजिटिव रहेगा।
 
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising