Cancer 2024 full Horoscope: कर्क राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Thursday, Dec 14, 2023 - 12:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Cancer 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि कर्क राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। कर्क राशि के जातक जितने भी 20 साल से ऊपर हैं वो बुध की दशा से गुजर रहे हैं। जो 40 साल से ऊपर हैं वो केतु की दशा में या फिर शुक्र की दशा में चल रहे हैं। इनको शुक्र की दशा मिल जाती है। शुक्र कुंडली में चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है। चौथा सुख स्थान है और ग्यारहवां आय भाव है। जो भी जातक करियर में तरक्की प्राप्त करेंगे वो शुक्र की दशा में ही जाएंगे। जो प्रोफेशनल लोग हैं उनके ऊपर भी बुध की दृष्टि है।

How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
स्टूडेंट्स के ऊपर शनि चल रहा है। शनि कर्क राशि के लिए अष्टम भाव में चल रहा है। जो भी जातक 2024 में रिसर्च करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए ये साल बेहद ही शुभ रहने वाला है। साइंस वाले छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। कर्क राशि के केंद्र से गुरु का गोचर हो रहा है। दशम से बैठे गुरु चौथे भाव को देख रहे हैं। छात्रों के लिए समय काफी बढ़िया है। जो लोग कम्पटीशन में जाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। गुरु दसवें भाव में बैठकर छठे भाव को देख रहे हैं। 30 अप्रैल के बाद गुरु आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ये गोचर बहुत शुभ होता है। गुरु ग्यारवें बैठकर पंचम को एक्टिवेट करेंगे। 2024 में शनि और गुरु बहुत बढ़िया स्थिति में हैं। कर्क राशि के जातकों को मैडिटेशन पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

How will 2024 be for professionals प्रोफेशनल लोगों के लिए कैसा रहेगा 2024
प्रोफेशनल लोग बुध की दशा से गुजर रहे हैं। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। गुरु की दशा बहुत बढ़िया है। गुरु केंद्र भाव के स्वामी हैं। धन का आगमन बना रहेगा। गुरु जब दशम में बैठते हैं तो कुंडली के अर्थ ट्रायंगल को सक्रीय करते हैं। पहले चार महीने पैसे से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। 30 अप्रैल के बाद गुरु धन भाव में आ जाएंगे। आय भाव के ऊपर से गुरु का गोचर बहुत लाभ प्रदान करेगा। शनि आपकी कुंडली में अष्टम भाव में बैठे हैं। शनि की दृष्टि आय भाव के ऊपर नहीं जाएगी लेकिन गुरु इसको बैलेंस करेंगे।  जो जातक अपना नया करियर स्टार्ट करेंगे उनको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। गुरु अप्रैल में गोचर करेंगे और सप्तम भाव में बैठेंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी भी है शादी होने की सम्भावना है।

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
जो शुक्र की दशा में गुजर रहे हैं वहां तक तो समय ठीक है। 50 साल की उम्र के बाद अगर सूर्य आता है तो वहां पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।  दूसरे भाव का स्वामी है। शनि अष्टम में चल रहा है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। मंगल खराब है तो ब्लड से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चन्द्रमा अपनी ही राशि का स्वामी है तो कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शनि पूरा साल अष्टम में रहेगा। खान-पान का बेहद ध्यान रखें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising