इस एक चीज़ को रखने से आपको मिल सकता है वास्तु दोष से छुटकारा

Saturday, Mar 16, 2019 - 12:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए हर व्यक्ति कोई न कोई उपाय करता है। लेकिन कई बार घर में ऐसा माहौल बन जाता है कि न चाहते हुए भी किसी न किसी बात को लेकर परिवार वालों में अकारण ही विवाद हो जाता है। जिसका कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इसके समाधान के लिए घर में बांसुरी रखना शुभ कहा गया है। कहते हैं इसे रखने से घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। 

भगवान कृष्ण की बांसुरी प्रेम और शांति का संदेश देने वाली उनकी शक्ति जानी जाती थी। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्ण रहते हैं, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। कहते हैं कि घर में बांसुरी रखने से कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। 

बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है। बांसुरी सम्मोहन, ख़ुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी गई है।हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,मन में आनंद की अनुभूति होती है।

बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हो उस घर के सदस्यों के बीच परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है। कहते हैं यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो, तो सोते समय सिरहाने के पास बांसुरी रखने से लाभ होगा और पति-पत्नी में मनमुटाव दूर होता है।

कहते हैं कि जिन लोगों की कोई संतान नहीं होती, वे अपने घर में बाल गोपाल की तस्वीर लगाएं। 

बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है, अतः घर के मुख्य  द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा। 

घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए जहां से बार-बार आपकी नज़र उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


जानें, क्या होता है सूतक-पातक ? बरतें ये सावधानियां (VIDEO)

Lata

Advertising