Budhwar ke Upay: अपने जीवन में हरे-भरे नोटों की हरियाली लाने के लिए हर Wednesday को करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 11:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budhwar ke Upay : बुधवार का दिन न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। बुधवार के दिन जो भी मंगलमय काम किए जाते हैं, उससे विघ्नहर्ता गणेश जी बहुत प्रसन्न होते हैं। इसके अतिरिक्त कुंडली में अशुभ चल रही बुध की स्थिति शुभता में परिवर्तित होनी शुरु हो जाती है। व्यक्ति के व्यापार, करियर और शिक्षा पर बुध ग्रह का अत्यधिक प्रभाव रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए।

PunjabKesari Budhwar ke Upay
बुद्ध अर्थात बुद्धि का कारक ग्रह जो हमारे मन-मस्तिष्क पर नियंत्रण रखता है। इसका हरा रंग होता है अर्थात इस पर हरे रंग का वर्चस्व स्थापित रहता है। बुध ग्रह को हरे रंग की वस्तुएं प्रिय होती हैं। यदि उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते का चित्र लगाया जाए तो बुद्ध ग्रह की असीम कृपा प्राप्त होती है तथा यह वास्तु दोष भी दूर करता है।

PunjabKesari Budhwar ke Upay

घर में उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना यानि साक्षात नारायण और लक्ष्मी जी का घर में निवास बनाना है। घर में तुलसी के दो-चार पौधे लगाए जा सकते हैं क्योंकि जिस पौधे की पूजा करते हैं उसे तोड़ना नहीं चाहिए। यदि आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है, तो प्रतिदिन तुलसी के 5 पत्ते खाएं। रविवार को छोड़कर अन्य दिन नियमित तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है।

PunjabKesari Budhwar ke Upay

हरे रंग की चूड़ियां किन्नरों को तोहफे में दें। इससे आयु लंबी होती है। उनके दिल से निकली दुआ कभी खाली नहीं जाती।

PunjabKesari Budhwar ke Upay
बुधवार को गणपति मंदिर में मूंग के लड्डू चढ़ाएं और अपने बच्चों के हाथों बंटवाएं। प्रत्येक विद्यार्थियों को यह उपाय जरूर करना चाहिए। स्मरण शक्ति तेज होती है। आजीविका की प्राप्ति में कोई बाधा नहीं आती।

घर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तक, ग्रन्थ,पाठ्य-पुस्तक नहीं रखने चाहिए। बुध अशुभ प्रभाव देता है।

कांटे वाले पौधे जैसे की कैक्टस को घर में न रखें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही अशांति का माहौल बनता है।

PunjabKesari Budhwar ke Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News