बुद्ध जयंती: बनेंगे खास संयोग, देंगे राज योग

Wednesday, Apr 25, 2018 - 02:34 PM (IST)

सोमवार, 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस बार यह पर्व खास होगा क्योंकि बहुत सारे शुभ योग मिलकर खास संयोग बना रहे हैं। जो दान-पुण्य से लेकर खरीदारी तक के लिए मंगलमय है। 3 साल के बाद वैशाख पूर्णिमा पर सिद्धि योग रहेगा। अब के बाद ये योग 2022 में आएगा। इसके अतिरिक्त स्वाति नक्षत्र और तुला राशि का चंद्रमा सौभाग्य और संपन्नता देगा। कारोबारियों के लिए ये योग बहुत महत्व रखता है। बड़े सौदों में हाथ डाल होना या निवेश करना, दोनों ही बड़ा मुनाफा देने वाले साबित होंगे। पूर्णिमा और सोमवार एक ही दिन होने से यह सोमवती पूर्णिमा कहलाएगी। 27 नक्षत्रों में से स्वाति नक्षत्र एकमात्र ऐसा नक्षत्र है, जिसमें दान करना अक्षय पुण्य देता है। इस पर वायुदेव का अधिपत्य स्थापित है। सिद्धि योग के स्वामी गणपति बप्पा है। जो अपने भक्तों को हर तरह की सिद्धि प्रदान करते हैं। तुला का चंद्रमा राज-प्रताप देने वाला है।


मौके का उठाएं लाभ, करें ये उपाय-
देवी लक्ष्मी को अपने घर निमंत्रण देने के लिए पूर्णिमा की शाम पीपल के पेड़ पर गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।


शनि संबंधित हर समस्या का हल करने के लिए पूर्णिमा की सुबह पीपल पर जल चढ़ाएं, शाम को सरसों के तेल का दीपदान करें। 


कंजक पूजन करने से भविष्य में आने वाली समस्याओं का अंत होगा।


धन लाभ के लिए पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस मंत्र का जाप करें- ऊं ऐं क्लीं सोमाय नम: 


 

Niyati Bhandari

Advertising