बुध हुए वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा Special effect

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 03:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

नवग्रहों की छोटी से लेकर बड़ी हलचल तक का असर हर राशि पर पड़ता है। फिर चाहे वो ग्रहीय गोचर हो, मार्गी होने का सिलसिला अथवा दशा-दिशा में परिवर्तन। आज हम बात करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध की, जिन्हें नपुंसक ग्रह कहा जाता है। 5 मार्च, मंगलवार को बुध ग्रह वक्री हो गए हैं। वह 5 मार्च से पहले मीन राशि में वास कर रहे थे लेकिन अब वक्री होकर 28 मार्च तक कुंभ में रहेंगे। तो आइए जानें कौन-कौन सी राशि पर पड़ेगा खास प्रभाव-

राहु-केतु का राशि परिवर्तन, कैसे लाएगा आपके जीवन में पैसों की झनकार ?

PunjabKesari

मेष- सभी परेशानियों का अंत होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना हो सकती है।

वृष- शेयर मार्किट से लाभ मिलेगा लेकिन सोच-समझ कर निवेश करें। नई योजनाएं सक्सेस देंगी। 

PunjabKesariमिथुन- धन के नए साधन बनेंगे, जो अच्छा मुनाफा देंगे। घर पर मांगलिक कार्य हो सकते हैं। 

कर्क- मान-यश बढ़ेगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। सभी के साथ मधुर संबंध कायम करें अन्यथा बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है।

PunjabKesariसिंह- प्रमोशन हो सकती है। गाड़ी और बंगले का सुख मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उम्मीद नहीं लगाएं।

कन्या- किसी भी तरह की टेंशन से दूर रहें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं।

PunjabKesariतुला- खर्च बढ़ेंगे लेकिन परेशान न हों धन आने के भी साधन बनेंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक- सभी समस्याएं खत्म होंगी। अच्छे दिन आपके इंतजार में हैं। अपनी भावनाओं को न छुपाएं।

PunjabKesariधनु- धन और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। हर तरह का सुख मिलेगा। दिमाग की बजाय दिल की बात सुनें।

मकर- किसी अपने से गूड न्यूज़ मिल सकती है। आंखों का खास ध्यान रखें, समस्या हो सकती है।

PunjabKesariकुंभ- काम की व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। किसी खास से मुलाकात होगी।

मीन- कुछ नया करेंगे जो उम्मीद से अधिक लाभ देगा। जिस से आपके दिन फिर जाएंगे। शांत और बिजी रहें।

मार्च में ये 7 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News