Budh Uday 2026 : 25 जुलाई को अपनी ही राशि में उदय होंगे बुध, इन 3 राशियों की किस्मत लेगी जबरदस्त यू-टर्न

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 11:41 AM (IST)

Budh Uday 2026 : ज्योतिष शास्त्र में समय-समय पर हर ग्रह एक राशि के निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के इस गोचर का असर मानव जीवन, देश-दुनिया और जीव-जंतु के साथ-साथ 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है। बुद्धि, व्यापार, संवाद और तर्क के कारक माने जाने वाले ग्रह बुध जल्द ही एक बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। 25 जुलाई को बुध अपनी राशि मिथुन में उदय होने जा रहे हैं। बुध के उदय होने से 12 राशियों को लाभ होने वाला है लेकिन 3 राशियों ऐसी हैं, जिनके लिए बुध का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं हेने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिनकी किस्मत लेगी जबरदस्त यू-टर्न।

मेष राशि
बुध का उदय होने मेष राशि के लिए बहुत खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए  काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। किसी दोस्त के साथ किसी धार्मित स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। जमीन को लेकर भाई के साथ चल रहे विवाद में राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना बहुत शानदार रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News