27 सितंबर से उल्टी चाल चलकर भी 5 राशियों को लाभ देंगे बुध ग्रह जानें, अपनी राशि का हाल

Monday, Sep 27, 2021 - 12:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh transit in september 2021: नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह 27 सितम्बर को तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं। बुध ग्रह 27 सितंबर को सुबह 10:40 पर तुला राशि में अपनी वक्री गति शुरू करेंगे। 18 अक्टूबर तक वह इसी स्थिति में रहेंगे। इसी दौरान 2 अक्टूबर को वक्री बुध अपनी उच्च कन्या राशि में वापस लौटकर आएंगे और उसके बाद 18 अक्टूबर को कन्या राशि में ही अपनी मार्गी गति शुरू करेंगे। 

बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, वाणी व विवेक का प्रतीक माना गया है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना गया है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में ये उच्च के होते हैं जबकि मीन राशि में ये नीच के माने जाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं उनकी कम्युनिकेशन स्किल गजब की होती है। भाषण कला दूसरों को सम्मोहित करने वाली होती है। ऐसे लोग बहुत अच्छे लेखक होते हैं। एंकर होते हैं। वकील होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं। कुंडली में बुध ग्रह जिस ग्रह के साथ मौजूद होते हैं, उसी के अनुरूप फल देते हैं।

27 सितंबर को बुध जब उल्टी चाल चलेंगे तो 5 राशियों को फायदा देंगे और 4 राशियों को संभल कर रहना होगा। बुध का उल्टी चाल चलना 5 राशियों- वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। जब की मेष राशि, कर्क राशि,  तुला राशि व वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। मिथुन राशि, सिंह राशि और कुंभ राशि वालों के लिए बुध का उल्टी चाल चलना सामान्य रहेगा यानी न फायदा होगा, न नुकसान। वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे।

मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising