Budh Margi: बुध का मीन राशि में मार्गी होना, इन राशियों की पलट देगा किस्मत

Friday, Apr 26, 2024 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। ग्रहों के राजकुमार बुध 25 अप्रैल की शाम को 05 बजकर 49 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि मीन में मार्गी हो गए हैं। बुध ग्रह का यह गोचर कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि बुध का मीन राशि में मार्गी होना, इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।


Gemini Horoscope मिथुन राशि
बुध का मीन राशि में मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।


Cancer Horoscope कर्क राशि
बुध का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Pisces मीन राशि
बुध का मार्गी होना मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising