बुद्ध पूर्णिमा 2019: गौतम बुद्ध के ये अनमोल वचन जान लेंगे तो LIFE  में हमेशा मिलेगी सफलता

Thursday, May 16, 2019 - 01:30 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि हम आपको बता चुके हैं इस माह की 18 तारीख़ दिन शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। कुछ मान्यताओं की मानें तो इस दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। जिस कारण इस दिन को बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि ये पर्व हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के लोगों के लिए भी बहुत ही खास है। ग्रंथों के अनुसार बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक हैं। तो आइए बौद्ध जयंती के इस खास मौके पर जानते हैं गौतम बुद्ध जी के कुछ ऐसे अनमोल विचार जो हम सबके लिए जाननी ज़रूरी है। गौतम बुद्ध कहते हैं कि शक की आदत से भयानक कुछ भी नहीं है। ये लोगों को केवल अलग ही नहीं करता बल्कि कहते हैं शक एक ऐसा ज़हर है जो मित्रता खत्म करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है।

महात्मा बुद्ध के अनुसार तीन चीजों का ज्यादा देर तक नहीं छिप पाना संभव नहीं है, सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

अपने सिद्धान्तों द्वारा इन्होंने मनुष्य को बताना चाहा है कि जैसे एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते हैं, फिर भी उस दीपक की रोशनी कम नहीं होती। ठीक उसी तरह खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, कम नहीं होती। इसलिए जितना हो सके खुशियां बांटे।

बुद्ध जी का कहना है कि दुनिया में बुराई का होना भी ज़रूरी है ताकि अच्छाई उसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सके।

इनके मुताबिक स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है।

महात्मा बुद्ध ने कहा है कि जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती उसी तरह मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता। इसलिए हर व्यक्ति के अनिवार्य है।

Jyoti

Advertising