Broom Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा झाड़ू-पोछा, मां लक्ष्मी को करता है प्रसन्न

Friday, Feb 03, 2023 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for broom झाड़ू के लिए वास्तु टिप्स: शास्त्रों में कहा गया है कि अपने घर में सद्भाव लाने के लिए उसे कभी भी गंदा न रखें। साफ-सुथरे घर में कभी भी नकारात्मकता या दरिद्रता अपने पैर नहीं पसार सकती। अकसर घर में साफ-सफाई को बरकरार रखने के लिए झाड़ू का प्रयोग किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवी लक्ष्मी वैकुंठ गईं तो उन्होंने उस जगह को साफ करने के लिए झाडू का इस्तेमाल किया। तो झाड़ू निश्चित रूप से देवी के अवतार की तरह है और उसे सम्मान के साथ सही जगह पर रखने से आपको भाग्य, धन और देवी लक्ष्मी की कृपा मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कि झाड़ू को किस जगह रखना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा हमारे ऊपर सदैव बनी रहे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Where can you keep a broom or mop कहां रख सकते हैं झाड़ू या पोछा: झाड़ू को माता लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है इसलिए झाड़ू को हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम या पश्चिम कोने में झाड़ू-पोछे को रखें। इस दिशा में झाड़ू रखने से धन के प्रवाह को बढ़ने में मदद मिलती है।

Brooms and wipes should not be kept in this direction: इन स्थानों पर न रखें झाड़ू या पोछा: दक्षिण-पूर्व दिशा में झाड़ू-पोछा कभी भी नहीं रखना चाहिए। घर के बेडरूम में भी झाड़ू न रखें। वास्तु दोष से निपटने के लिए, सुनिश्चित करें कि झाड़ू को बालकनी या छत पर खुले में न छोंड़े।

Broom should be kept hidden छिपाकर रखना चाहिए झाड़ू: ठीक वैसे ही जैसे ज्यादातर लोग अपने धन को छिपा कर रखते हैं। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छुपा कर रखना चाहिए। झाड़ू को ऐसी जगह रखें जो लोगों की नजरों से छुपी रहें। इसके अलावा झाड़ू को खड़ी या उलटी करके कभी भी न रखें। झाड़ू को सदैव लेटा कर ही रखें। ऐसा न होने पर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



What to do with old broom पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए: घर में पुरानी झाड़ू रखने से दरिद्रता के साथ घर में नकारात्मकता आती है। शनिवार या अमावस्या के दिन कभी भी झाड़ू को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। अमावस्या के दिन घर से झाड़ू फेंकने से कोई दोष नहीं लगता ।

Don't use this kind of broom इस तरह की झाड़ू का इस्तेमाल न करें: कभी भी टूटी या खराब झाड़ू को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बनी रहती है।

Vastu rules for broom and mop झाड़ू और पोछे के लिए वास्तु से जुड़े नियम:



शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।

अपना इस्तेमाल किया हुआ झाड़ू किसी को भी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है।

घर में दो झाड़ू को एक साथ नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से लड़ाई-झगड़ा होता है।

Niyati Bhandari

Advertising