ब्रह्माजी ने बताए पुरुषों के ये 5 राज़!

Wednesday, Apr 03, 2019 - 04:49 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज तक आप ने सुना होगा कि शास्त्रों में महिलाओं के लिए बहुत सी बातें पढ़ने को मिलती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसमें जितना महिलाओं के लिए अच्छा लिखा गया है उतना ही पुरुषों के लिए भी उल्लेख किया गया है। जी हां, भविष्य पुराण में ब्रह्माजी द्वारा ऐसी 5 बातें बताई गई हैं, जो किसी भी पुरुष को समझने के लिए बेहद ज़रूरू मानी जाती हैं। तो आइए विस्तार से जानें इसके बारे में-

भविष्य पुराण में किए गए उल्लेख के अनुसार किसी पुरुष के स्वभाव को जानने के लिए उसके सभी अंगों को ध्यान से देखना, जांचने और परखने की अधिक आवश्यकता होती है। माना जाता है कि इने अंगों से इनके स्वभाव के साथ-साथ  यह भी जाना जा सकता है कि व्यक्ति कितना अधिक प्रभावशाली है।

1. भविष्य पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी ने कहा है कि अगर किसी पुरुष के पैर कोमल, मांसल यानि भरे हुए और लाल रंग के होते हैं, साथी ही जिनके पैर में पसीना नहीं आता है। ऐसे पुरुष सभी सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने वाले माने जाते हैं। इसके अलावा ये बहुत ही आराम भरा जीवन जीते हैं।

2. जिस किस पुरुष के पैर के अंगूठे बहुत ज्यादा मोटे होते हैं उन्हें भाग्य का साथ कभी नहीं मिल पाता। इसके साथ ही जिनके पैर सफ़ेद, रूखे और टेढ़े नाखून वाले हो हैं और अंगुलियों की बनावट भी अलग-अलग हो तो ऐसे पुरुष जीवन में काफ़ी परेशानियों का सामना करते हैं। साथ ही उनके जीवन में धन की हमेशा कमी रहती है।

3. जिन पुरुषों के पैर की सबसे छोटी अंगुली अंगूठे से बड़ी हो ऐसे लोग अधिक  धनवान होते हैं। जिनकी जांघ पर रोम नहीं होते उन्हें भी अभागा माना गया है। तो वहीं जिन पुरुषों की जांघ लंबी, मोटी और भरी हुई होती है, उन्हें भाग्यशाली कहा जाता है। इसके अलावा मज़बूत जांघ वाले पुरुष धन के अलावा अन्य सभी सुख पाने वाले माने गए हैं। अगर किसी पुरुष के घुटने मांस रहित हो तो उसे जीवन में छोटी-मोटी सफलता पाने के लिए भी कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

4. जिन पुरुषों का पेट मांसल, बड़ा और गोल हो उन्हें धनवान माना गया है। वहीं जिनका पेट लंबा और पतला दिखाई दे उन्हें गरीबी का सामना करने पड़ता है। जिनकी पीठ लंबी हो ऐसा व्यक्ति सदैव बंधनों में फंसा रहता है। जिस पुरुष की पीठ कछुए की पीठ की तरह उभरी हुई हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान और भाग्यशाली माना गया है।

5. वहीं चौड़े और मज़बूत कंधे वाले पुरुष शुभ होते हैं। इसक अलावा ब्रह्मा जी के द्वारा बताई गए वर्णन के अनुसा जिन पुरुषों के पैर की तर्जनी (अंगूठे के बगल वाली) अंगुली अंगूठे से बड़ी दिखाई दे, ऐसा व्यक्ति स्त्री सुख पाने वाला माना जाता है।

Chaitra Navratri 2019 : घट स्थापना मुहूर्त और सबसे सरल पूजन विधि (VIDEO)

Jyoti

Advertising