Bollywood: श्रद्धा कपूर राजनीति में उच्च पद प्राप्त करेंगी !

Saturday, May 15, 2021 - 06:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bollywood shraddha kapoor: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के एक बहुत सफल अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं, जो कई सालों से भारतीय फिल्म उद्योग में खलनायक और हास्य अभिनेता के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने वर्ष 2010 में ‘तीन पत्ती’ फिल्म में संक्षिप्त भूमिका के साथ अपने फिल्म करियर की शुरूआत की। इन्होंने बेहद सफल रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ (2013) में अपनी प्रथम अग्रणी भूमिका निभाई। इसके लिए इनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नामांकन हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।



श्रद्धा कपूर का जन्म सिंह लग्न में हुआ। सिंह लग्न में जन्म लेने के कारण इनका व्यक्तित्व चमत्कारी रहेगा। ये एक स्वतंत्रता प्रेमी होगी और किसी के अधीन रहना अथवा कार्य करना इनको सहज स्वीकार नहीं होगा। ये बाधाओं और प्रतिबंधों को बिल्कुल पसंद नहीं करेंगी। इनकी जन्म राषि मेष है और मेष का स्वामी मंगल ग्रह है।

सूर्य ग्रह लग्न का स्वामी है और इनकी जन्म कुंडली में सातवें घर में बैठा है, जिसके कारण श्रद्धा कपूर एक बार राजनीति में उच्च पद प्राप्त कर लेंगी। चूंकि सूर्य के साथ बुध ग्रह भी बैठा हुआ है, इसलिए इनको कम प्रयत्न से अधिक लाभ मिलेगा। इनको फिल्मों में सफलता तो मिलेगी ही, साथ में राजनीति क्षेत्र से भी इनको लाभ प्राप्त होगा, पूर्ण सफलता नहीं मिलेगी जैसी ये चाहती हैं।


चन्द्रमा ग्रह इनके नवम घर में बैठा है, जिसके कारण इनको पिता की संपत्ति प्राप्त होगी और पिता शक्ति कपूर के कारण ही ये आज फिल्म लाइन में हैं। चूंकि चन्द्रमा के साथ मंगल बैठा हुआ है इसलिए श्रद्धा कपूर के पास बहुत बड़ी भू-सम्पत्ति बन जाएगी। मंगल ग्रह इनको पूर्ण सुख-संपत्ति दे रहा है। मंगल ग्रह के कारण ये अपना जीवन वैभव पूर्वक व्यतीत करेंगी। इनको जमीन से कार्य करने पर अधिक धन की प्राप्ति होगी। आगे भविष्य में ये रियल एस्टेट का कार्य भी करेंगी।

बुध ग्रह के सप्तम स्थान में होने से श्रद्धा का विवाह इनकी पसंद से होगा किन्तु विवाह के पश्चात् इनका अपने पति से मन मुटाव भी होगा। जीवन में अधिक सफलता के लिए इनको महामृत्युजय मंत्र का उच्चारण प्रतिदिन करना होगा। बुध ग्रह के कारण ये आकर्षक शरीर के स्वामीनी रहेगी।

श्रद्धा कपूर का भविष्य उज्जवल है। यदि यह जन्म कुंडली सही है तो इनको अपने बच्चों को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी से अधिक धन की प्राप्ति होगी, किन्तु वैवाहिक जीवन अधिक सुखमय नहीं रहेगा। फिल्मों में सफलता मिलती रहेगी और विदेशी सिनेमा में भी ये अभिनय करेंगी। गायन के क्षेत्र में भी सफलता का प्रयास करेंगी परन्तु अधिक सफलता नहीं मिलेगी।

Niyati Bhandari

Advertising