आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jun 05, 2022 - 10:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 5 जून को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। अंक 5 बुद्धि और चतुराई का प्रतीक है। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये अपनी बात से किसी को भी मोह लेते हैं। इन लोगों को परिस्थितियों को देख कर बात करना बहुत अच्छे से आता है।

मूलांक 5 वाले जातक स्वयं भी खुश रहना चाहते हैं और दूसरों को भी खुश रखना चाहते हैं। इन्हें लड़ाई झगड़ा बिल्कुल पसंद नहीं आता।मूलांक 5 वाले जातक हर उम्र के व्यक्ति के साथ  समय व्यतीत कर सकते हैं। ये लोग बच्चों के साथ बच्चे और बड़ों के साथ बड़ो जैसा व्यवहार करते हैं। इन लोगों में हमेशा अपने बचपन की चंचलता बनी रहती है। ये लोग अपना बचपन कभी नहीं खोते। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च कोटि की रहती है। इनकी वाणिज्य और गणित पर अच्छी पकड़ होती है। इन लोगों को शिक्षा के बाद नौकरी की जगह स्वयं का कारोबार करते हुए ज्यादा देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये बातों के हर पहलू का अच्छे से निरीक्षण करने के बाद ही कोई निर्णय लेते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। हालांकि खर्चे अधिक होंगे। अपने आलस्य को त्याग कर काम पूरा करने की कोशिश करें। जून और जुलाई के महीने का समय नव युवकों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने का समय व्यापारिक यात्राओं के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं। परन्तु कोर्ट कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।


सितंबर के महीने का समय प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं। किसी गलत संगति का साथ ना लें। अक्टूबर के महीने में बेकार के क्रोध और लड़ाई झगड़े से दूर रहें। नवम्बर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करें। फरवरी के महीने में नौकरी चाहने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय व्यापार के प्रचार प्रसार के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें।
कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
गणेश भगवान जी की आराधना करें।
एक काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
 कोई खराब विद्युत उपकरण घर में ना रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising