आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Sep 21, 2020 - 04:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in hindi :- 
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 21 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग न तो स्वयं कोई अनैतिक कार्य करते हैं और न ही इन्हें दूसरों से इस प्रकार की कोई गलती बर्दाश होती है। इन लोगों को अपने कामों में किसी और की दखलंदाजी पसन्द नहीं आती। ये लोग समय के पाबंद होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों में ज्ञान व अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। ये लोग मेहनती व परिश्रमी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। ये लोग अच्छे अध्यापक, शिक्षक, गुरू व परामर्शदाता बनते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है उन्हें इस वर्ष आंतरिक स्तर पर स्वयं का अवलोकन करना चाहिए। आप इस साल अक्टूबर के माह में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। नवम्बर के महीने में किसी सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिसम्बर के महीने का समय उत्तम है। पिता का साथ शुभ फलप्रदायी रहेगा। हालांकि कोई नया कार्य या बड़ा निवेश अभी न करें। वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी के महीने में कार्यभार बढ़ जाएगा। परन्तु फरवरी के अंत तक आप सभी पुराने कामों को पूरा कर लेंगे। मार्च का महीना किसी नए कार्य की शुरूआत के लिए शुभ है। आप पहले से खुश महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने में आप स्वयं की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। मई के माह का समय मूलांक 3 वाले जातकों के लिए शुभ है। इस समय कम मेहनत से अधिक फल की प्राप्ति के योग बनते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को परीक्षा के उत्तम परिणाम मिलेंगे। जून के समय में कुछ अकस्मात सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। जुलाई का महीना व्यापार की दृष्टि से शुभ है। अगस्त के माह में आपका ध्यान घर परिवार की ओर केंद्रित रहेगा। भाग्य साथ देगा। सितम्बर के माह  में माता पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा। आप ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुते को मीठी रोटी खिलाएं। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से बचें। केसर का तिलक लगाएं। बुजुर्गों व गुरुजनों का सम्मान करें। चांदी के पात्र में जल पियें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising