आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Aug 05, 2020 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction In Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 5 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बोलचाल की कला में निपुण होते हैं। ये आसानी से दूसरों के साथ मित्रता स्थापित करने में सक्षम होते हैं। इन लोगों का रुझान कला के क्षेत्र में अधिक होता है। मूलांक 5 वाले जातक कुशल व्यापारी भी होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, और आप कुशलता से उन्हें निभा भी पाएंगें। इस वर्ष आप फजूल खर्च पर अंकुश लगाने का प्रयत्न करेंगें। 

अगस्त के माह में मां के साथ सम्बन्धों में घनिष्ठता आएगी। परन्तु मन कुछ व्याग्र रहेगा। सितम्बर के महीने में कार्यों में विलम्ब सम्भव है। परन्तु अक्टूबर में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। भाई बहनों के साथ वाद विवाद न करें। नवम्बर का महीना नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है परंतु अभी कोई बड़ा निवेश न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव की संभावना बनती है। वर्ष 2021 के शुरुआत में आपका मन सामाजिक व जनकल्याण के कार्यों में लगेगा। 


साहसिक कार्यों से सफलता प्राप्त होगी। फ़रवरी के माह में व्यवसाय एवं नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। प्रेमसम्बन्धों में समय के अभाव के चलते कमी आ सकती है। जीवन के हर पहलू को संतुलित रखना ही एक कुशल व्यक्तित्व की पहचान है। मार्च के माह में कार्यों में साझेदारी से सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी अनुकूल है। मई के माह में कार्यभार बढ़ सकता है। मेहनत व संघर्ष लगा रहेगा। परन्तु मन पर किसी प्रकार के लालच को हावी न होने दें। जुलाई के महीने में स्वयं पर किया गया खर्च बढ़ेगा। इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी कन्या को यथासम्भव भोजन करवाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। काले उड़द की दाल का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising