आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Oct 04, 2020 - 10:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 4 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग के साथ साथ बहुत ही व्यवहार कुशल होते हैं। इन्हें परिस्थितियों को भांपना व उसके अनुसार कार्य करना बख़ूबी आता है। इन लोगों की जानकारी का दायरा काफी विस्तृत होता है। ये लोग पुरानी मान्यताओं, सामाजिक परम्पराओं अथवा रूढ़िवादी विचारों को नहीं मानते। इसी कारण इन्हें समाज की मुख्यधारा के बाहर ही खड़ा पाया जाता है। मूलांक 4 के प्रभाव में जातक की शोध व अनुसंधान की प्रवर्ति बढ़ जाती है। ये लोग बहुत बार चौंका देने वाले कार्य को अंजाम देते हैं। ये लोग मनमौजी किस्म के होते हैं। अपने जीवन में चल रही परेशानियों से घबराकर बैठने की जगह उन्हें नजरअंदाज कर एक बेहतर आज में जीने की कोशिश करते हैं। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस साल आपको अपने पहले से चले आ रहे कार्यों को सही रूप से पूरा करने पर विचार करना चाहिए। इस साल आप किसी प्रकार की विदेशी शैली सीखने का प्रयास कर सकते हैं। अक्टूबर के माह का समय अच्छा है। कार्यलय में बॉस के साथ किसी प्रॉजेक्ट पर काम करने का मौक़ा मिल सकता है। नवम्बर के माह में आप मानसिक स्तर पर शांत महसूस करेंगे। दिसम्बर के महीने का समय शुभ है। किसी प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। कोई गले सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकता है। वर्ष 2021 की शुरुआत के साथ आपको अपने अहं को त्याग देना चाहिए, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। मार्च का समय विद्यार्थियों के लिए उत्तम है। आप किसी नई भाषा या विदेशी तकनीकी को सीखने की ओर रुझान बना सकते हैं। आपका मन गुप्तविद्याओं को सीखने की ओर भी अग्रसर हो सकता है। 

अप्रैल के माह में आपके दिमाग में बहुत से विचार जन्म लेंगे। स्थिरता के अभाव में कोई निर्णय न लें। मई का समय सावधानी से बिताएं, अकारण ही पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जून के महीने में कोई प्रेम सम्बन्ध जीवन में आ सकता है। आप अपने साथी पर अधिक व्यय कर सकते हैं। जुलाई के महीने में अपनी सोच पर किसी प्रकार की अनैतिकता या लालच को हावी न होने दें। अगस्त के महीने में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत व भाग दौड़ लगी रहेगी। सितम्बर के माह में धैर्य से काम बन सकते हैं। क्रोध आपको मानसिक व शारिरीक दोनों स्तर पर कमजोर बना देगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें। भाई को अपशब्द न कहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई विद्युत उपकरण उपहार स्वरूप न लें। किसी धर्मस्थल पर सेवा करें। पीपल वृक्ष को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Jyoti

Advertising