अजब-गजब: अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान में मनाया जन्मदिन

Friday, Nov 25, 2022 - 10:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ठाणे (प.स.): महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण कस्बे के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाया। गौतम रत्न मोरे 19 नवम्बर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो बुधवार को सामने आया जिसमें लोग जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं। मोरे ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सिंधुताई सपकाल और दिवंगत नरेंद्र दाभोलकर से प्रेरणा मिली, जिन्होंने काले जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था। 

उन्होंने कहा कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहते थे कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होते। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए।

Niyati Bhandari

Advertising