पूर्व का सोमनाथ कहलाता है यह मंदिर, आज भी अधूरी है इसकी छत

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2016 - 04:37 PM (IST)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 32 कि.मी. दूर भोजपुर में भगवान शिव का भोजेश्वर मंदिर स्थित है। इस मंदिर की छत न बनी होने के कारण ये अधूरा है। इस मंदिर को पूर्व का सोमनाथ भी कहा जाता है। 

 

मंदिर की विशेषता ये भी है कि इसके गर्भगृह में लगभग 7.5 फुट लम्बा और 17.8 फुट परिधि वाला शिवलिंग स्थित है। इस शिवलिंग का निर्माण एक ही चट्टान को काट कर किया गया है। माना जाता है कि ये दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग हैं। 

 

मंदिर की निर्माण राजा भोज ने करवाया था। उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम भोजेश्वर मंदिर रखा गया है। इसका निर्माण अधूरा क्यों रखा गया इस बात का इतिहास में कोई पुख्ता प्रमाण तो नहीं है पर ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर एक ही रात में निर्मित होना था परन्तु छत का काम पूरा होने के पहले ही सुबह हो गई, इसलिए काम अधूरा रह गया।

 

इस प्रसिद्ध स्थल में वर्ष में दो बार वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है जो मकर संक्रांति व महाशिवरात्रि पर्व के समय होता है। इस धार्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां तीन दिवसीय भोजपुर महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है।  

 

कैसे पहुंचे
भोजपुर से करीब 28 कि.मी. की दूरी पर भोपाल एयरपोर्ट है। यहां से हवाई मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं अौर भोजपुर से बस या निजी वाहन द्वारा पहुंचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त भोजेश्वर मंदिर रेल मार्ग अौर सड़क मार्ग द्वारा भी जाया जा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News