भानु सप्तमी 2019ः इस मंत्र से करें भगवान सूर्य को प्रसन्न

Sunday, May 26, 2019 - 03:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज दिनांक 26 मई 2019 ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी का पर्व यानि सूर्य सप्तमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार ये आज यानि रविवार के दिन मनाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से भगवान सूर्य की आराधना करता है, तो उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में सूर्यदेव को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन सूर्य स्त्रोत का पाठ करने और सुनने वाले भक्तों को बहुत लाभ होता है। सूर्य देव का स्थान नौ ग्रहों में सबसे श्रेष्ठ है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन मंत्रों के बारे में जिससे कि आप भगवान सूर्य की विधि-विधान के साथ पूजा कर सके।  

भानु सप्तमी यानि आज के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके उगते हुए सूर्य का दर्शन एवं उन्हें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' कहते हुए जल अर्पित करें।

सूर्य की किरणों को लाल रोली, लाल फूल मिलाकर जल दें। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता है। अगर चाहे तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं और अगर आप कहीं किसी पवित्र नदी में स्नान करेंगे तो इसका दौगुना लाभ मिलेगा।  

सूर्य को जल देने के पश्चात लाल आसन पर बैठकर पूर्व दिशा में मुख करके इस मंत्र का 108 बार जप करें। 

''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''


ऐसा करने से सूर्य देवता की कृपा मिलेगी और आपको सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपको किए गए कार्य का फल शीघ्र मिलने लगेगा और आपके अपयश दूर हो जाएंगे। साथ ही आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप सफलता के मार्ग पर बढ़ने लगेंगे। इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनचाहा फल मिलता है। 

Lata

Advertising