Bhai Dooj 2025: बहनें भाई दूज के दिन राशिनुसार खिलाएं अपने भाइयों को मिठाई, प्यार होगा दोगुना
punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 11:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Bhai Dooj 2025: सनातन धर्म में होली भाई दूज के त्योहार को बहुत खास माना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है। भाई दूज का त्योहार साल में दो बार आता है। एक दिवाली के बाद और दूसरा होली के बाद मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए तिलक करती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं। माना जाता है कि इस दिन भाईयों को राशिनुसार मिठाई खिलानी चाहिए, जिससे भाई-बहन के प्यार में मधुरता बनी रहती है।
मेष राशि
इस राशि की बहनें अपने भाई को खोये से बनी कोई मिठाई खिलाएं।
वृष राशि
इस राशि की बहनें अपने भाई को तिलक लगाने के बाद गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की बहनें अपने भाई को तिलक लगाने के बाद सफेद रसगुल्ले खिलाएं।
कर्क राशि
तिलक लगाने के बाद कर्क राशि की बहनें अपने भाई को मखाने की खीर खिलाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के बहनें अपने भाई को तिलक लगाने के बाद मोतीचूर के लड्डू खिलाएं।
कन्या राशि
इस राशि की बहनें अपने भाई को तिलक लगाने के बाद पेड़ा खिलाएं।
तुला राशि
तुला राशि की बहनें भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने के बाद गुलाब जामुन खिलाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की बहनें इस शुभ अवसर पर अपने भाई को बूंदी के लड्डू खिलाएं।
धनु राशि
भाई दूज के शुभ अवसर पर इस राशि की बहनें अपने भाई को जलेबी खिला सकती है।
मकर राशि
मकर राशि की बहनें भाई को तिलक लगाने के बाद काजू कतली खिलाएं।
कुंभ राशि
इस राशि की बहनों को भाई दूज के दिन अपने भाई को घेवर या गाजर का हलवा खिलाना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि की बहनें भाई दूज के दिन अपने भाई को केसर की मिठाई या चॉकलेट खिलाएं।