Bhadrapada Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या से पहले इन चीजों को कर दें घर से बाहर, शनि दोष हो जाएगा दूर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhadrapada Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है और भाद्रपद महीने में पड़ने वाली अमावस्या को भादो अमावस्या कहा जाता है। यह दिन आध्यात्मिक शुद्धि, पितृ कार्य, और ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वर्ष 2025 में भाद्रपद अमावस्या 23 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन विशेष रूप से शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय किए जाते हैं। अगर जीवन में लगातार रुकावटें आ रही हैं, आर्थिक संकट बना हुआ है या मानसिक अशांति बनी रहती है, तो यह शनि के अशुभ प्रभाव का संकेत हो सकता है। ऐसे में भाद्रपद अमावस्या से पहले अपने घर से कुछ नकारात्मक वस्तुओं को हटाना अत्यंत लाभकारी होता है। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें भादो अमावस्या से पहले घर से निकाल देना चाहिए ताकि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन हो सके।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya 2025

टूटी-फूटी मूर्तियां और तस्वीरें
घर में अगर भगवान की टूटी हुई मूर्तियां या फटे हुए चित्र रखे हैं, तो ये अशुभ माने जाते हैं। यह शनि की अशुभ ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऐसे चित्र या मूर्तियां तुरंत घर से बाहर निकाल दें। उन्हें बहते जल में विसर्जित करना उचित होता है।

 जंग लगे लोहे के सामान
शनि ग्रह का संबंध लोहे से होता है औ
र घर में जंग लगे लोहे के टुकड़े, पुराने औजार या अनुपयोगी सामान रखना शनि की अशुभता को बढ़ाता है। ऐसे पुराने और बेकार लोहे के सामानों को भाद्रपद अमावस्या से पहले निकाल दें या दान करें।

फटी हुई किताबें या धार्मिक ग्रंथ
कई बार पुराने धार्मिक ग्रंथ, पुस्तिकाएं या पूजा-पाठ की किताबें फट जाती हैं या गंदी हो जाती हैं, लेकिन हम उन्हें अलमारी में दबाकर रख देते हैं। ऐसे ग्रंथों को घर में रखना दोषकारक होता है। इन्हें साफ तरीके से बहते पानी में प्रवाहित करें या किसी विद्वान ब्राह्मण को देकर नया सेट खरीदें।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya 2025

मुरझाए पौधे
घर के गार्डन या बालकनी में लगे सूखे, मुरझाए पौधे और पत्तियां घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाते हैं। इन्हें घर से बाहर करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। भाद्रपद अमावस्या से पहले बगीचे की सफाई करें और केवल हरे-भरे पौधों को रखें।

टूटे कांच या आईने
अगर घर में कोई टूटा हुआ शीशा या आईना पड़ा है तो यह राहु-केतु और शनि के दोषों को न्योता देता है। ऐसे वस्त्र न केवल घर की सुंदरता को बिगाड़ते हैं, बल्कि वास्तु दोष भी उत्पन्न करते हैं। इन्हें तुरंत घर से हटा देना चाहिए।

पुराने जूते-चप्पल और फटे वस्त्र
घर के किसी कोने में रखे फटे, पुराने या गंदे जूते-चप्पल, खासकर जो उपयोग में नहीं आते, ये घर में दरिद्रता का कारण बनते हैं। साथ ही, पुराने फटे कपड़े भी नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। इन्हें दान कर देना या घर से बाहर निकाल देना शुभ होता है।
PunjabKesari Bhadrapada Amavasya 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News