Bhadrapada Amavasya: आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, चांद से भी ज्यादा रोशन रहेगा इन 4 राशियों का जीवन

Thursday, Sep 14, 2023 - 11:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhadrapada Amavasya 2023: पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को भाद्रपद अमावस्या मनाई जाती है। आज 14 सितंबर को ये मनाई जा रही है। बता दें कि आज अमावस्या के दिन बुधादित्य योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन योगों की वजह से कुछ राशियां हैं, जिनके लिए भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं भाद्रपद अमावस्या किन राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।



Life of these zodiac signs will shine इन राशियों का चमकेगा जीवन
Taurus वृषभ राशि- दुर्लभ संयोग की वजह से वृष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। जो काम बहुत समय से रुका हुआ था वो भी पूरा हो जाएगा। धन में वृद्धि संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।  

Libra तुला राशि-  भाद्रपद अमावस्या तुला राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन संभव है। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत देखने को मिलेगी। छात्र पढ़ाई के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल करेंगे। घर-परिवार में चल रही समस्या से भी निजात मिलेगा। सेहत को लेकर भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।



Scorpio वृश्चिक राशि- आज के इस शुभ संयोग से वृश्चिक राशि के जातकों को अटके धन की प्राप्ति होगी। युवाओं को करियर के लिए मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन जल्द ही उसके उचित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। कारोबार में मुनाफा संभव है। परिश्रम का उचित परिणाम पाकर बहुत सुकून महसूस करेंगे।

Virgo कन्या राशि- घर-परिवार में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों की डील पक्की हो सकती है। निवेश करने से पहले काम की जांच-पड़ताल जरूर कर लें। युवाओं को नई जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाने में कामयाब रहेंगे।

 

Niyati Bhandari

Advertising