मानो या न मानो: इस वस्तु के आने से धन का कभी अंत नहीं होता

Monday, Jan 11, 2021 - 12:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: बहुत समय पहले की बात है कि एक राजा घने जंगल में शिकार कर रहा  था तभी अचानक तेजी से बारिश होने लगी। जब कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई तो राजा ने देखा कि कोई भी सैनिक उसके साथ नहीं है। वह बहुत ही परेशान हो गया था तभी तीन लड़के आते दिखाई दिए उसको, उसने उनको बुलाया और बोला, ‘‘मुझको बहुत भूख और प्यास लगी है, क्या यहां मुझको खाना और पानी मिलेगा।’’


लड़कों ने कहा, ‘‘क्यों नहीं जरूर मिलेगा।’’

वे राजा के लिए पानी और खाना लेकर आ गए। खाना खाने के बाद राजा ने बताया कि वह एक राजा है और तुम लोगों से बहुत खुश है तुमको जो मांगना है मांग लो। पहले लड़के ने बोला, ‘‘मुझको ढेर सारा धन चाहिए ताकि मैं सही से रह सकूं।’’


राजा ने बोला, ‘‘मैं तुमको धन दे दूंगा।’’

फिर दूसरे लड़के ने बोला, ‘‘मुझको घोड़ा और बंगला चाहिए।’’

राजा बोला, ‘‘तुमको भी मिल जाएगा।’’

फिर तीसरे लड़के ने बोला, ‘‘महाराज मुझको ज्ञान चाहिए और कुछ नहीं।’’


राजा ने उस लड़के के लिए एक टीचर नियुक्त कर दिया और वह लड़का पढ़-लिख  कर राजा के यहां ही मंत्री बन गया।’’

काफी समय बाद राजा उन दो लड़कों से भी मिलना चाहा। रात को राजा ने सबको डिनर पर बुलाया और सबसे पूछा कैसे हो तो पहले वाले ने बोला, ‘‘मैं तो कंगाल हो गया हूं, सारा पैसा खत्म हो गया है।’’

फिर राजा ने दूसरे वाले लड़के से पूछा-  उसने भी बोला, ‘‘मेरा तो कुछ धन चोरी हो गया और बहुत ही कम बचा है जो खत्म हो जाएगा।’’


फिर राजा ने अपने मंत्री यानी तीसरे लड़के से पूछा -वह बोला, ‘‘महाराज मैंने तो आप से ज्ञान मांगा था, मेरा तो ज्ञान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।’’

अपने दोस्त की बात सुनकर उन दो लड़कों को बहुत ही अफसोस हुआ।

Niyati Bhandari

Advertising