Vastu: जीवन में खुशियां के साथ-साथ चाहते हैं बरकत तो घर में लें आएं ये चीज़ें

Thursday, Jun 03, 2021 - 12:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपकरणों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर आदि में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आज हम वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ व लाभकारी माना गया है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी ठंडक प्रदान करती है। ज्योतिषी बताते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अच्छा प्रभाव न दे रहा हो तो उन्हें चांदी की वस्तुएं धारण करने की सलाह दी जाती है। तो वहीं वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि घर में अगर चांदी से जुड़ी कुछ वस्तुएं हो तो परिवार के लोगों में क्रोध कम होता है साथ ही साथ घर में बरकत बढ़ती है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो चीज़ें- 

वास्तु शास्त्री बताते हैं कि घर में चांदी का गिलास जरूर होना चाहिए, और कोशिश करनी चाहिए जब भी पानी पिएं, इसमें ही पीएं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी के गिलास के होने व इसमें पानी पीने से कुंडली में व घर पर से राहु और केतु का प्रकोप कम होता है। 
 
वास्तु में चांदी के हाथी को भी साकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिए घर में एक चांदी का हाथी ज़रूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसे रखने से व्यापार आदि में हो रहा नुकसान लाभ में बदल जाता है। 

इसके अलावा बताया जाता है जिन लड़कियों के विवाह आदि में विलंब हो रहा हो उन्हें गले में चांदी की चैन या हाथ में चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए, इससे जल्द शादी के योग बनने लगते हैं। 

जिस व्यक्ति के जीवन में नौकरी से जुड़ी समस्या आ रही हो उसे गले में चांदी का चौकोर का टुकड़ा चांदी की ही चैन में डालकर पहनना चाहिए। इससे जल्दी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है। 


चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से नौकरी में आ रही समस्या हल हो जाती है और जल्द से जल्द नौकरी मिल जाती है।

Jyoti

Advertising