घर में जो काम हीरा नहीं कर सकता वो चांदी कर सकती है, जानें कैसे

Saturday, Mar 25, 2017 - 09:48 AM (IST)

हीरा एक ऐसी धातु है, जिसे अपने पास रखने की चाह लगभग हर कोई रखता है। ये एक मंहगी वस्तु है, जोे साधारण व्यक्ति की पंहुच से परे है। जिस किसी ने हीरे से निर्मित वस्तु पहनी हो उसे समाज में बहुत धनवान माना जाता है। पवित्र और सात्विक चांदी एक ऐसी धातु है, जो हीरे के सामने तुच्छ प्रतीत होती है लेकिन उसमें इतनी सामार्थ्य है, की वो व्यक्ति के भाग्य का द्वार खोल कर उसे रातों-रातों स्टार बना सकती है। कहते हैं इसकी उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्रों से हुई है। क्या आप जानते हैं घर में जो काम हीरा नहीं कर सकता वो चांदी कर सकती है, जानें कैसे  


ज्योतिष के अनुसार, चांदी पर चंद्रमा और शुक्र का अधिपत्य स्थापित है। जो व्यक्ति चांदी का प्रयोग करता है, उसका चंद्रमा और शुक्र मजबूत होता है। चांदी के साथ सोना मिलाकर पहनने से पूर्व किसी विद्वान का परामर्श ले लें। भावुक प्रवृत्ति के लोगों को चांदी का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातको को चांदी शुभ परिणाम देती है। मेष, सिंह और धनु के लिए अच्छी नहीं होती। अन्य राशियों के लिए सामान्य परिणाम देती है।


घर में चांदी के बर्तन रखने से सुख-शांति आती है और धन-संपत्ति भी निरंतर बढ़ती रहती है।


चांदी के बर्तनों में भोजन करना तन, मन और धन के लिए अनुकुल माना गया है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर की गर्मी का नाश होता है।


लाख प्रयत्न करने के बाद भी प्रमोशन के योग नहीं बन रहे हैं तो चांदी का एक चौकोर टुकड़ा सदा अपनी जेब में रखें।


कारोबार में किसी भी तरह की परेशानी चल रही हो तो ठोस चांदी का बना छोटा सा हाथी, जब भी घर से बाहर जाएं हमेशा अपनी जेब में रखें।

Advertising