वास्तु शास्त्र : फूटी किस्मत को भी बना सकता है तोता

Saturday, Mar 23, 2019 - 01:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से उपायों के बारे में बताया गया है जिससे कि व्यक्ति को शुभ लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे ही वास्तु के मुताबिक माना गया है कि तोते को घर में रखने से नकरात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इसकी फोटो को रखना शुभ माना गया है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों में तोता पालते हैं, लेकिन वे इसके अंजाम से अंजान होते हैं। इसलिए वास्तु में तोते की फोटो रखना सही माना गया है। तो आइए जानते हैं किस तरह तोते की तस्वीर का इस्तेमाल करके घर के वातावरण को सही रखा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तोते की फोटो को बच्चों के कमरे में लगाने से उनका मन पढ़ाई में लगा रहता है। 

कहते हैं कि इसे लगाने से परिवार वालों का आपसी प्यार बढ़ता है और घर से दरिद्रता और बीमारी का खात्मा होता है।

ऐसा माना गया है कि तोते की तस्वीर को पति-पत्नी अगर अपने कमरे में लगाते हैं तो उनका आपसी प्रेम पहले से ज्यादा गहरा होता है। घर के ड्राइंग-रूम में अगर तोते की फोटो लगाना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा बेहतर होती है और इससे आपका सौभाग्य भी बढ़ता है। 


कहते हैं कि पिंजरे में तोता बंद करने से यदि वह खुश नहीं रहते तो आपको बद्दुआ देते हैं और आपको इसके दुष्प्रभाव भुगतने पड़ते हैं। 

घर में रंग-बिरंगे पंख वाले तोते का चित्र वास्तु दोषों को कम करता है और जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
शुक्र ने बदला अपना घर, जानें, 12 राशियों का हाल (VIDEO)

Lata

Advertising