ये 3 राशि वाले लगा लें दही का तिलक, दिन बदलते नहीं लगेगी देर

Saturday, Mar 16, 2024 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Benefits of applying curd tilak:सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है। इतना ही नहीं माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति को ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक दृष्टि से बात करें तो माथे के बीच का स्थान बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसे आज्ञाचक्र कहा जाता है। जिसे ऊर्जा का केंद्र माना जाता है इसलिए यहां तिलक लगाया जाता है। इससे मन शांत रहता है और एकाग्रता भी बढ़ती है। इसके अलावा माथे को संगम भी कहा जाता है क्योंकि शरीर की तीन नाड़ियों का जुड़ाव होता है। अक्सर आपने देखा होगा पूजा-पाठ करने के दौरान रोली, हल्दी, चंदन दही आदि का तिलक लगाया जाता है लेकिन क्या आपने दही के तिलक के बारे में सुना है। ज्योतिष शास्त्र में दही का तिलक करने के ढेरों फायदे बताए गए लेकिन ये फायदे सिर्फ कुछ राशियों को ही होते हैं। आज हम इस वीडियो में आपको बताएंगे किन राशियों के जातकों को दही का तिलक लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है तो आईए जानते हैं-

Taurus: पहली राशि है वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र हैं, ज्योतिष शास्त्र के दही शुक्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातकों को दही का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति बनी रहती है और व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति भी हो सकती है। इसलिए दही का ही तिलक लगाएं।

Cancer: कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्र हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को दही का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपको चंद्र दोष से छुटकारा मिल सकता है और साथ ही इससे रोगदोष संबंधित परेशानियां भी दूर होती हैं।


Libra: तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को दही का तिलक लगाना चाहिए। इससे शुक्र दोष से छुटकारा मिल सकता है और भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होती है।

ये थी वो राशियां जिन्हें दही का तिलक करना शुभ माना जाता है।

With which finger should Tilak be done? तिलक कौन उंगली से करना चाहिए- अगर आप दही का तिलक लगा रहे हैं तो अनामिका अंगुली से तिलक लगाएं। इससे मन और मानसिक शांति मिल सकती है। मध्यमा अंगुली से तिलक लगाने से आयु में वृद्धि हो सकती है। अंगूठे से तिलक लगाने से कार्य सिद्ध हो सकते हैं और तर्जनी अंगुली से तिलक लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर आप तिलक लगा रहे हैं तो इन नियमों का विशेष ध्यान रखें।

 

Niyati Bhandari

Advertising