देशभर के कोने-कोने से आई ईद की खूबसूरत तस्वीरें, आप भी डालें एक नज़र

Tuesday, Aug 13, 2019 - 11:45 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
बीते दिन यानि 12 अगस्त को एक देश में बहुत ही धूम देखने को मिली। जिसके दो कारण थे एक था सावन का आख़िरी सोमवार और दूसरा था ईद-उल-जुहा। हिंदू व मुस्लिम धर्म के दोनों मुख्य त्यौहार बड़े हर्षो-उल्लास से मनाए गए। न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बकरीद ईद के इस खास मौके पर ईदगाहों व मस्जिदों में मुस्लिम लोगों द्वारा मिलकर ईद की नमाज अदा की गई। जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दें कि बकरीद ईद मीठी ईद के लगभग 2 महीने बाद मनाई जाती है। कुछ लोग इसे बकरा ईद भी कहते हैं, जो कुर्बानी से जुड़ी हुई है। कुरान शरीफ़ के मुताबिक अल्लाह ने एक बार अपने एक बंदे, हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही थी। जिसके अनुसार उन्होंने उसे अपनी सबसे प्रिय चीज़ कुर्बान करने के लिए कहा। हजरत इब्राहिम को उनके बेटे हजरत ईस्माइल सबसे ज्यादा प्यारे थे, जो उन्हें 80 साल की उम्र में नसीब हुए थे। जिस कारण उनके लिए अपने बेटे की कुर्बानी करना बहुत मुश्किल था लेकिन उन्होंने अल्लाह के हुक्म और बेटे की मुहब्बत में से अल्लाह के हुक्म को चुनते हुए बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया।

जिसके बाद हजरत इब्राहिम ने अल्लाह का नाम लेते हुए अपने बेटे के गले पर छूरी चला दी मगर जब उन्होंने अपनी आंख खोली तो देखा कि उनका बेटा बगल में जिंदा खड़ा है और उसकी जगह बकरे जैसी शक्ल का एक जानवर कटा हुआ पड़ा है। कहा जाता है इसी घटना के बाद कुर्बानी देने और इसे ईद-उल-अजहा के तौर पर मनाने की पंरपरा की शुरूआत हुई। बता दें इस्लाम में ऐसे जानवरों की कुर्बानी ही जायज मानी जाती है जो जानवर सेहतमंद होते हैं। जिस जानवर को किसी भी तरह की कोई बीमारी या तकलीफ़ होती है उस जानवर की कुर्बानी से अल्लाह खुश नहीं होते।

तो आइए देखें देशभर से आई ईद की खूबसूरत तस्वीरें-
(बकरीद) का त्योहार सोमवार, 12 अगस्त को मनाया गया। इस त्योहार पर देश और विदेश में ईदगाहों और अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और अमन और चैन की दुआ मांगी। आइए देखते हैं देश और विदेश से आई कुछ तस्वीरें-


मस्जिदों में ईद-उल-जुहा की नमाज में सिर झुकाते लोग।

मस्जिद के अंदर ईद की नमाज अदा करते लोग।

मस्जिद के बाहर ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करते मुस्लिम भाई।

काबा में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करते जायरीन। काबा में इक्टठे हुए लोगों का हुजूम।

मस्जिद में एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए छोटे-छोटे बच्चे।

 

Jyoti

Advertising