Bat in House Meaning : क्या आपके घर के आसपास भी दिखते हैं चमगादड़, जानिए इसके पीछे छुपे संकेत

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 01:46 PM (IST)

Bat in House Meaning : चमगादड़ का नाम सुनते ही कई लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि प्राकृतिक रूप से इसका स्वरूप थोड़ा रहस्यमयी और डरावना माना जाता है। ऐसे में अगर अचानक घर के अंदर चमगादड़ दिखाई दे जाए, तो चिंता होना स्वाभाविक है। लेकिन वास्तु और कुछ धार्मिक मान्यताओं में घर में चमगादड़ का दिखना कई संकेतों से जोड़कर देखा जाता। कुछ लोग इसे शुभ-अशुभ मान्यताओं से जोड़ते हैं, तो कई बार इसके पीछे प्राकृतिक कारण भी हो सकते हैं। कहा जाता है कि कई बार इसके पीछे घर की ऊर्जा, आसपास का वातावरण या कुछ अनदेखी वजहें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसे में आखिर घर में चमगादड़ दिखना किस बात का संकेत माना जाता है और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

Bat in House Meaning

सबसे पहले संकेत की बात करें तो वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी के घर में बार-बार चमगादड़ दिखाई दे तो इसे शुभ नहीं माना। इसे नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है घर में चमकादड़ का आना अशांति और घर परिवार में विवाद का संकेत हो सकता है। इसके अलावा इसे आर्थिक नुकसान होने की ओर भी संकेत माना जाता है।

कुछ मान्यताओं के अनुसार, घर में बार-बार चमगादड़ का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। कहा जाता है कि अगर घर में लंबे समय से तनाव, उदासी या भारीपन का माहौल हो, तो कुछ लोग घर में चमगादड़ के दिखने को अशुभ संकेत मानते हैं। हालांकि इसे धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के रूप में देखा जाता है।

Bat in House Meaning

इसके अलावा कहा जाता है कि जिस घर में सफाई की कमी हो तो ये भी घर में चमगादड़ के आने के पीछे जिम्मेदार हो सकता है। अगर घर के आसपास गंदगी, कीड़े-मकोड़े या खाने-पीने के अवशेष मौजूद हों, तो इससे छोटे जीव आकर्षित होते हैं और कई बार उनके कारण चमगादड़ भी उस स्थान के आसपास मंडराने लगते हैं। घर में साफ सफाई न होने से नकारात्मकता आती है साथ ही सुख समृद्धि में भी कमी होने लगती है। ऐसे में इन चमगादड़ जैसे जीवों का आना नकारात्मकता का संकेत हो सकता है। इसलिए हमेशा अपने घर के आस-पास साफ सफाई बनाएं रखें।

शकुन शास्त्र की कुछ मान्यताओं के अनुसार यदि चमगादड़ घर में घुसकर किसी व्यक्ति से टकरा जाए तो या फिर अंदर ही मर जाए तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का संकेत भी माना जाता है।

अगर आपके घर में चमगादड़ घुस आए तो शास्त्रों के अनुसार चिंता करने की ज़रुरत नहीं होती है। ऐसे में सबसे पहले उस स्थान को साफ करें जहां चमगादड़ बैठा हो। फिर उस स्थान पर गंगाजल से छिड़काव करें ताकि वहां की सारी बुरी ऊर्जा समाप्त हो जाए। फिर शाम को पूजा के समय घर में गुग्गुल या लोबान की धुनी दें और कपूर जलाएं।

Bat in House Meaning

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News