बसंत पंचमी के दिन ये SPECIAL मंत्र दिलाएंगे देवी सरस्वती की कृपा

Saturday, Feb 09, 2019 - 02:11 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
10 फरवरी 2019 यानि माघ महीने की पंचमी को त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथा देवी सरस्वती हिन्दू धर्म की प्रमुख देवियों में से एक हैं। वे ब्रह्मा की मानसपुत्री हैं जो विद्या की अधिष्ठात्री देवी भी कहलाती हैं। कहते हैं कि इस दिन इनकी पूजा-अर्चना के साथ-साछ कुछ स्पेश्ल मंत्रों का जाप करना बहुत लाभदायक माना जाता है। तो आइए जानते हैं सरस्वती माता के कुछ ऐसे खास मंत्रों के बारे में जिनका इस खास दिन जाप करने से आपको बहुत लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों का कहना है जो लोग देवी सरस्वती के कठिन मंत्रों का जप नहीं कर सक‍ते, उनके लिए ज्योतिष में कुछ ऐसे मंत्र दिए गए जिनका जाप करना बहुत सरल है।

मंत्र-
ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोहे हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोहे।

इस मंत्र के जाप से आजीवन विद्या और बुद्धि का ज्ञान मिलता है।

मंत्र-
ऐं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा

इतना तो सब जानते ही हैं कि बसंत पंचमी मां सरस्वती को प्रसन्न करने का दिन है। इस दिन उपरोक्त मंत्र का पूर्ण श्रद्धापूर्वक उच्चारण से बल, विद्या, बुद्धि, तेज और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

मंत्र-
शारदा शारदांबुज वंदना वदनाम्बुजे सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्

कहते हैं इस मंत्र का जाप मैहर में मां सरस्वती के सुप्रसिद्ध मंदिर में शारदा माता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

मंत्र-
'ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।'

इस मंत्र के उच्चारण करने वाले पर मां सरस्वती प्रसन्न होकर उसे ज्ञान-विद्या का आशीर्वाद देती हैं।

कर लो मैहर देवी के दर्शन, जहां सैकड़ों सालों से आ रहा है ये शख्स (VIDEO)

Jyoti

Advertising