इस बार की बसंत पंचमी है खास, ग्रह-नक्षत्रों की होगी शुभ स्थिति

Wednesday, Jan 29, 2020 - 10:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बसंत पंचमी के दिन पैन, कॉपी, किताबों की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से देवी सरस्वती वरदान प्रदान करती हैं। इस बार बसंत पंचमी इसलिए भी श्रेष्ठ है,क्योंकि सालों बाद ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति इस दिन को और खास बना रही है। इस बार तीन ग्रह खुद की ही राशि में रहेंगे। मंगल वृश्चिक में, बृहस्पति धनु में और शनि मकर राशि में रहेंगे। विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए यह स्थिति बहुत ही शुभ मानी जाती है।
 Follow us on Twitter

बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त वाले पर्वों की श्रेणी में शामिल है, लेकिन इस दिन  उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि योग बनेगा। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। दोनों योग रहने से बसंत पंचमी की शुभता में और अधिक वृद्धि होगी।
Follow us on Instagram

बसंत पंचमी मुहूर्त
पंचमी तिथि का प्रारम्भ
-29 जनवरी 2020 को सुबह 10 : 45 बजे होगा।
पंचमी तिथि की समाप्ति - 30 जनवरी 2020 को दोपहर 01 :19 बजे होगी।
बसन्त पंचमी मध्याह्न का क्षण (पूजा मुहूर्त)-सुबह 10 : 47 से दोपहर 12:34 तक रहेगा।
पूजा के मुहूर्त की कुल अवधि-1 घंटा 49 मिनट की है।

Lata

Advertising