Children's Day : बाल दिवस पर जानें चाचा नेहरू के अनुसार सफलता पाने का मूल मंत्र

Monday, Nov 14, 2022 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Children's Day 2022 : नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्हें देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चे भी उनसे बेहद लगाव रखते थे और उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कह कर बुलाते थे। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। वैसे यह दिन पूरे तौर पर बच्चों को ही समर्पित होता है। बच्चों के स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के साथ उन्हें पूरा दिन मनोरंजन करने को मिलता है। सरकार द्वारा इस दिन बच्चों से जुड़े मुद्दों जैसे शिक्षा, सेहत, मानसिक व शारीरिक विकास हेतु विषयों पर अनेक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाता है। शिक्षण संस्थाओं में बाल मेलों का आयोजन किया जाता है। बच्चे ही कल का भविष्य हैं, इसीलिए सही शिक्षा व अच्छे संस्कार उन्हें मिलें, इस बात का ख्याल रखा जाता है। बच्चों के साथ उनके टीचर्स भी उनके कार्यक्रमों में पूरा साथ देते हैं जिस कारण बच्चों में एक अलग-सा उत्साह नजर आता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नेहरू जी एक वक्ता के साथ प्रभावशाली लेखक भी थे व लोग उनके लेख पढऩे को उत्सुक रहते थे। उन्होंने भारत और विश्व, विश्व इतिहास की एक झलक, भारत की एकता और स्वतंत्रता के साथ सबसे लोकप्रिय ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ नामक किताबें लिखीं। 27 मई 1964 को दिल का दौरा पडऩे से यह महान आत्मा हम सबसे सदा के लिए बिछुड़ गई। उनका मानना था कि-

‘‘असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श एवं उद्देश्य भूल जाते हैं।’’ 

बाल दिवस पर चाचा नेहरु के अनमोल विचार

दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

चुनाव जनता को राजनीतिक शिक्षा देने का विश्वविद्यालय है |

लोकतंत्र और समाजवाद लक्ष्य पाने के साधन हैं, स्वयं में लक्ष्य नहीं।

आपतियां हमें आत्म-ज्ञान करवाती हैं, ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं |

अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।

संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है। 

Niyati Bhandari

Advertising