1 जनवरी 2024 तक बन जाएगा रामलला का मंदिर : अमित शाह

Friday, Jan 06, 2023 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

त्रिपुरा (वार्ता): त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए भी कहा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

अमित शाह बोले कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब वह भाजपा के अध्यक्ष थे और राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष थे, वह रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा सुन लो कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, एकाध साल- दो साल जाने दीजिए मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया यहां देखने आएगी। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर और महाकाल का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर नया बन रहा है।

Niyati Bhandari

Advertising