अगले दिसम्बर से होंगे रामलला के अयोध्या में दर्शन: चम्पत राय

Saturday, Aug 13, 2022 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

सुल्तानपुर (वार्ता): उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने निर्माणाधीन राम मंदिर को उत्तर भारत का सबसे भव्य मंदिर बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अगले वर्ष दिसम्बर में मंदिर का काम पूरा होने पर श्रीरामलला के दर्शन हो सकेंगे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

सुल्तानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए राय ने कहा कि उत्तर भारत में ऐसा भव्य एवं विशाल मंदिर और कोई नहीं होगा। मंदिर में भगवान के दर्शन तो होंगे ही, साथ ही लोग मंदिर की नक्काशी के काम को भी देखते रह जाएंगे।

 

Niyati Bhandari

Advertising