अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति, भगवान राम की पूजा की

Saturday, Apr 16, 2022 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (एजैंसी): उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अपनी पत्नी ऊषा नायडू के साथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम जन्मभूमि स्थल पर भगवान राम की पूजा-अर्चना की।  

इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेष ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह और अयोध्या के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। वेंकैया नायडू ने वाराणसी में पत्नी ऊषा नायडू के साथ शाम को काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के भव्य आयोजन में भी भाग लिया। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन किया।

Niyati Bhandari

Advertising