रामजन्मभूमि परिसर में पत्थर का काम शुरू, वैदिक रीति-रिवाज से हुआ पूजन

Saturday, Oct 10, 2020 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट.) : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य में पत्थरों का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को वैदित रीति-रिवाज से पूजन के बाद पहले पत्थर को उसकी जगह स्थापित किया गया।

गौरतलब है कि अयोध्या में 1992 से राम मंदिर कार्यशाला में तराश कर रखे गए हैं। इन की संख्या करीब डेढ़ लाख घनफीट है। इन सभी पत्थरों को मंदिर परिसर में ले जाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। अब निर्माण स्थल पर ही बाकी के पत्थरों को भी तराशने का काम होगा। कार्यशाला में रखे पत्थरों पर काई लग गई थी, जिसे रासायनिक मिश्रण से चमकाने का काम 3 महीने तक चला।

Niyati Bhandari

Advertising