रामलला के दानपात्र से 15 दिन में निकले 7 लाख रुपए, बैंक में कराए गए जमा

Saturday, Mar 07, 2020 - 10:01 AM (IST)

Follow us on Instagram

अयोध्या (स.ह.): भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का खाता पिछले बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से 1 रुपए से खोलने के बाद रामलला के दानपात्र में बीते 15 दिनों में चढ़ावे के रूप में आए 7 लाख रुपए शुक्रवार को खाते में जमा करा दिए गए। कल गुरुवार को दान पात्र में मिली राशि की गिनती शुरू हुई।

पहले नोट गिने गए। बाद में सिक्कों की गिनती शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। देर रात सिक्कों की गिनती पूरी हो सकी। इस गिनती के लिए भारतीय स्टेट बैंक के 3, राजस्व विभाग के 10 व कोषागार के एक कर्मी को लगाया गया था। इसके लिए ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र, कमिश्नर एम.पी. अग्रवाल व सी.डी.ओ. प्रथमेश कुमार रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे। इन्हीं अधिकारियों की मौजूदगी में दानपत्र से राशि निकाल कर गणना शुरू की गई। भविष्य में सिक्कों की गिनती के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। 


 

Niyati Bhandari

Advertising