Ayodhya Aastha Special Train: नंगल से श्री अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन रवाना, डा. सुभाष शर्मा ने दिखाई झंडी

Tuesday, Feb 13, 2024 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नंगल (सैनी): नंगल से श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए शुरू की गई विशेष ‘आस्था ट्रेन’ आज सुबह नंगल डैम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा और पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लालपुरा ने कहा कि यह ट्रेन 13 फरवरी को सुबह 2.55 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी और 15 फरवरी को सायं वापस नंगल पहुंचेगी।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों के कारण हिन्दू समाज का 500 साल का सपना पूरा हुआ है और श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 

पूरे पंजाब के लोगों में अयोध्या जाने के लिए उत्साह है। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को अयोध्या रवाना करते हुए उन्होंने सब यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और इस अवसर पर भगवान श्रीराम के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान राम मर्यादा और धर्म के प्रतीक हैं। 
उन्होंने राम राज्य के बारे में बताया कि ऐसा राज्य जिसमें किसी से भेदभाव नहीं होगा, कोई गरीब नहीं होगा तथा सब तरफ खुशहाली होगी। इसी लक्ष्य को लेकर मोदी सरकार निरंतर जनता के कल्याण में लगी हुई है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जतिंद्र अटवाल, मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. परमिन्द्र शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष हरमनजीत सिंह प्रिंस, डा. ईश्वर चन्द्र सरदाना, राजेश चौधरी, निपुण सोनी व रणजीत सिंह लक्की आदि उपस्थित थे।
 

Prachi Sharma

Advertising